प्रशासन को बदले की मशीन बना रही है मान सरकार, पंजाब केसरी पर रेड और दबाव: अश्वनी शर्मा
Edited By Vatika,Updated: 05 Feb, 2026 05:01 PM

पंजाब केसरी पर राज्य GST विभाग की कार्रवाई को लेकर सियासत तेज
पंजाब डेस्क: पंजाब केसरी पर राज्य GST विभाग की कार्रवाई को लेकर सियासत तेज हो गई है। पंजाब भाजपा के वर्किंग प्रेसिडेंट अश्वनी शर्मा ने सोशल मीडिया के जरिए भगवंत मान सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी सरकार ने प्रशासन को बदले की मशीन बना दिया है और सच्चाई की आवाज़ को दबाने के लिए घटिया हथकंडे अपनाए जा रहे हैं।
अश्वनी शर्मा ने कहा कि जो मीडिया संस्थान सच बोलने का साहस करता है, उस पर रेड और दबाव बनाया जा रहा है। यह साफ तौर पर अभिव्यक्ति की आज़ादी पर हमला है और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब केसरी पर राज्य GST द्वारा की गई कार्रवाई सच्चाई को चुप कराने की नाकाम कोशिश है। यह लोकतंत्र नहीं, बल्कि डर और दबाव की राजनीति को दर्शाता है। भाजपा नेता ने दो टूक शब्दों में कहा कि भारतीय जनता पार्टी ऐसी दमनकारी नीतियों का खुलकर मुकाबला करेगी और प्रेस की आज़ादी के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी।
Related Story

पंजाब में मंगलवार को सरकारी छुट्टी, स्कूल, कॉलेज और ऑफिस रहेंगे बंद

पंजाब में आज अचानक बदला मौसम, कई जिलों में हो रही झमाझम बारिश, पढ़ें मौसम को लेकर ताजा अपडेट

पंजाब नशे में जल रहा और CM भगवंत मान पत्नी संग जा रहे फ्रांस : तरुण चुघ

पंजाब में बदलेगा मौसम, तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी

पंजाब में 7 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

बार काउंसिल पंजाब एवं हरियाणा को मिले नए पदाधिकारी: अमित राणा चेयरमैन और शर्मिला शर्मा वाइस...

हाईकोर्ट के CBI जांच के आदेश ने खोली भगवंत मान सरकार की लूट की पोल : तरुण चुघ

AAP का लोकतंत्र विरोधी चेहरा बेनकाब, चुनाव बर्खास्तगी पर जवाब दे भगवंत मान सरकार : तरुण चुघ

झोटा हत्याकांड पर भगवंत मान सरकार को घेरा, तरुण चुघ बोले- जनता को जवाब दें CM

पंजाब में बदला मौसम का मिजाज, 13 जिलों में अलर्ट जारी, बारिश और ओले गिरने के आसार