कोरोना वायरस: कर्मचारियों, उनके परिजनों की कोरोना जांच का खर्च उठाएगी कोटक महिंद्रा समूह

Edited By Updated: 26 Mar, 2020 06:21 PM

kotak mahindra group

वित्तीय सेवा प्रदाता कंपनी कोटक महिंद्रा समूह ने कर्मचारियों तथा उनके परिजनों की कोरोना वायरस संक्रमण जांच का खर्च उठाने की बृहस्पतिवार को घोषणा की। समूह कोटक महिंद्रा बैंक का संचालन करती है। इस समूह में अभी करीब 60 हजार लोग काम करते हैं।

मुंबई: वित्तीय सेवा प्रदाता कंपनी कोटक महिंद्रा समूह ने कर्मचारियों तथा उनके परिजनों की कोरोना वायरस संक्रमण जांच का खर्च उठाने की बृहस्पतिवार को घोषणा की। समूह कोटक महिंद्रा बैंक का संचालन करती है। इस समूह में अभी करीब 60 हजार लोग काम करते हैं।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘वैसे सभी कर्मचारी तथा उनके करीबी परिजन, जिन्हें कोरोना वायरस के संक्रमण की जांच कराने का परामर्श दिया गया है, कंपनी निजी जांच घरों में उनकी जांच के खर्च का वहन करेगी।’ सरकार ने इसी सप्ताह चुनिंदा निजी कंपनियों को कोरोना वायरस के संक्रमण की जांच करने की मंजूरी प्रदान की है।

कंपनी ने कहा कि 21 दिन की राष्ट्रीय बंदी (लॉकडाउन) को देखते हुए शाखाओं के कार्य का समय घटा दिया गया है। शाखाएं सीमित कर्मचारियों के साथ सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक खुलेंगी। कंपनी ने कहा कि कार्यालयों तथा शाखाओं को संक्रमण से मुक्त करने की जरूरत महसूस होने पर स्वच्छता व साफ-सफाई के काम किये जा रहे हैं।

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!