LIC हाउसिंग फाइनेंस का मुनाफा पहली तिमाही में 9% बढ़कर 1,488 करोड़ रुपए पर

Edited By Updated: 31 Jul, 2026 12:42 PM

lic housing finance s profit rises 9 to 1 488 crore in the first quarter

एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में नौ प्रतिशत बढ़कर 1,488 करोड़ रुपए हो गया। एलआईसी द्वारा प्रवर्तित इस आवास वित्त कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में 1,360 करोड़ रुपए

नई दिल्लीः एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में नौ प्रतिशत बढ़कर 1,488 करोड़ रुपए हो गया। एलआईसी द्वारा प्रवर्तित इस आवास वित्त कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में 1,360 करोड़ रुपए का लाभ दर्ज किया था। एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी की कुल आय जून तिमाही में घटकर 7,066 करोड़ रुपए रह गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 7,233 करोड़ रुपए थी। 

कंपनी की ब्याज आय भी चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में घटकर 7,024 करोड़ रुपए रह गई, जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 7,113 करोड़ रुपए थी। समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी का कुल खर्च घटकर 5,177 करोड़ रुपए रह गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 5,534 करोड़ रुपए था। कंपनी की परिसंपत्ति गुणवत्ता में भी सुधार हुआ है और जून, 2026 तक सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) 2.14 प्रतिशत रह गईं, जो एक साल पहले समान अवधि में 2.62 प्रतिशत थी। इसी तरह, कंपनी का शुद्ध एनपीए भी वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में घटकर 1.12 प्रतिशत रह गया, जो वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में 1.3 प्रतिशत था। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!