Closing Bell: गिरावट के साथ बाजार बंद, सेंसेक्स 75,735 और निफ्टी 22,913 के स्तर पर

Edited By Updated: 20 Feb, 2025 03:34 PM

market closed with decline bse at 75 735

सेंसेक्स आज यानी 20 फरवरी को 203 अंक की गिरावट के साथ 75,735 के स्तर पर और निफ्टी में भी 19 अंक की गिरावट रही, ये 22,913 के स्तर पर बंद हुआ।

मुंबईः सेंसेक्स आज यानी 20 फरवरी को 203 अंक की गिरावट के साथ 75,735 के स्तर पर और निफ्टी में भी 19 अंक की गिरावट रही, ये 22,913 के स्तर पर बंद हुआ।

विदेशी निवेशकों ने ₹1,881.30 करोड़ के शेयर बेचे

  • एशियाई बाजार में कोरिया के कोस्पी में 0.39% की गिरावट है। हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग में 1.48% की गिरावट और चीन के शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स में 0.16% की गिरावट है।
  • 19 फरवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 1,881.30 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने भी 1,957.74 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
  • 19 फरवरी को अमेरिका का डाओ जोंस 0.16% की तेजी के साथ 44,627 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 0.24% चढ़कर 6,144 पर बंद हुआ। नैस्डैक 0.075% चढ़ा।

कल गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार

इससे पहले कल यानी 19 फरवरी को सेंसेक्स 28 अंक की गिरावट के साथ 75,939 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 12 अंक की गिरावट रही, ये 22,932 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, BSE स्मॉलकैप 1,071 चढ़कर 45,455 के स्तर पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में गिरावट और 13 में तेजी थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 25 में गिरावट और 25 में तेजी थी। NSE सेक्टोरल इंडेक्स के IT सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.30% की गिरावट थी।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!