Edited By jyoti choudhary,Updated: 27 Feb, 2026 03:32 PM

शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार गिरावट दर्ज की गई। BSE Sensex 961.42 अंकों टूटकर 81,287.19 के स्तर पर फिसल गया, जबकि NIFTY 317.90 अंक गिरकर 25,178.65 के स्तर पर बंद हुआ। बैंकिंग शेयरों पर भी दबाव रहा और NIFTY Bank करीब 500 अंक लुढ़क गया। इस...
बिजनेस डेस्कः शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार गिरावट दर्ज की गई। BSE Sensex 961.42 अंकों टूटकर 81,287.19 के स्तर पर फिसल गया, जबकि NIFTY 317.90 अंक गिरकर 25,178.65 के स्तर पर बंद हुआ। बैंकिंग शेयरों पर भी दबाव रहा और NIFTY Bank करीब 500 अंक लुढ़क गया। इस गिरावट से बीएसई का मार्केट कैप 3.35 लाख करोड़ रुपए से अधिक घट गया।
बाजार की चौड़ाई कमजोर
बीएसई के टॉप-30 शेयरों में से केवल 6 में तेजी रही, जबकि 24 शेयर लाल निशान में रहे। एयरटेल, इंडिगो और मारुति जैसे दिग्गज शेयरों में 2% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। आईटी, मीडिया और ऑयल एंड गैस सेक्टर को छोड़कर अधिकांश सेक्टर दबाव में रहे।
इन शेयरों में बड़ी गिरावट
- Renaissance Global करीब 11% टूटकर 130 रुपए के नीचे आ गया।
- CreditAccess Grameen और विशाल मेगा मार्ट में लगभग 7% की गिरावट रही।
- करुर वैश्य बैंक के शेयर करीब 5% कमजोर हुए।
- टाटा कम्युनिकेशंस में 4% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई।
गिरावट के प्रमुख कारण
वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों का असर भारतीय बाजार पर साफ दिखा। अमेरिकी S&P 500 और Nasdaq Composite में कमजोरी रही, जिसे एशियाई बाजारों ने भी फॉलो किया।
विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की बिकवाली भी दबाव का बड़ा कारण रही। गुरुवार को FIIs ने लगभग 3,465.99 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।
वहीं, बाजार की अस्थिरता को दर्शाने वाला India VIX करीब 3% बढ़कर 13.44 पर पहुंच गया, जिससे निवेशकों में सतर्कता और बढ़ गई।