Edited By Niyati Bhandari,Updated: 22 Aug, 2026 11:53 AM

Aaj Ka Good Luck (22nd August 2026): हर नया दिन अपने साथ नई उम्मीदें, अवसर और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है। ज्योतिष के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का प्रभाव व्यक्ति के जीवन में अलग-अलग रूपों में दिखाई दे सकता है। ऐसे में 22 अगस्त 2026 का दिन आपकी...
Aaj Ka Good Luck (22nd August 2026): हर नया दिन अपने साथ नई उम्मीदें, अवसर और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है। ज्योतिष के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का प्रभाव व्यक्ति के जीवन में अलग-अलग रूपों में दिखाई दे सकता है। ऐसे में 22 अगस्त 2026 का दिन आपकी राशि के लिए क्या शुभ संकेत लेकर आया है, किन कामों में मिल सकती है सफलता और कौन-से आसान उपाय आपके दिन को और बेहतर बना सकते हैं? आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए आज का गुडलक और खास उपाय।
मेष- संतान पक्ष की तरफ से थोड़े चिंतित रहेंगे। प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। बहन-भाइयों की मदद से काम पूरे होने की संभावना बनती है।
उपाय- गुड़ या गेहूं का दान करें।
वृष- इस राशि का युवा वर्ग विदेश में अपना करियर बनाने का विचार बनायेंगे। कंप्यूटर का काम कर रहे व्यक्तियों के लिए उतार-चढ़ाव चलता रहेगा। सिंगल के जीवन में प्रेम दस्तक तो देगा लेकिन वो अधूरा ही रहेगा।
उपाय- शिवलिंग पर जल अर्पित करें।
मिथुन-आज किसी भी जोखिम भरी संपत्ति में निवेश करने से बचें, नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। बाहरी व्यक्ति के साथ व्यर्थ का वाद-विवाद न करें।
उपाय- अहंकार और अनावश्यक बहस से बचें।
कर्क- कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। मानसिक दशा को सही करने के लिए नकारात्मक बातों को खुद पर हावी न होने दें।
उपाय- जरूरतमंद महिला को सफेद वस्तु या मिठाई का दान करें।
सिंह- आज दिखावे के चक्कर में अपना नुकसान कर सकते हैं। व्यापार की जिस डील को पाने के लिए बहुत दिनों से मेहनत कर रहे थे वो आपको मिल जाएगी।
उपाय- महत्वपूर्ण कामों को टालने से बचें।
कन्या- आज खुशखबरी सुनने को मिलेगी। युवा वर्ग अपने जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके काम से उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।
उपाय- नकारात्मक विचारों और अनावश्यक चिंता से बचें।
तुला- आज कोई नया कार्य करने का मौके मिलेगा। सेहत में अचानक से गिरावट देखने को मिल सकती है। पुराने मुद्दों को दूर करने में सफल होंगे।
उपाय- हरी मूंग का दान करें।
वृश्चिक- व्यापार में घर के बड़ों के मार्गदर्शन से कुछ नया करने का विचार बना सकते हैं। पेट से सम्बन्धित परेशानी का सामना करना पड़ेगा, खान-पान को लेकर सावधानी बरतें।
उपाय- प्रतिदिन सुबह सूर्य को जल दें।
धनु- विदेश में रहने वाले मित्रों से दिल की बातें करने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में स्टार्टिंग का समय थोड़ा परेशानी वाला रहेगा लेकिन आगे का समय आपके लिए अच्छा रहेगा।
उपाय- किसी जरूरतमंद की मदद करें।
मकर- नौकरीपेशा लोग पुरानी गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे। पति-पत्नी के बीच उचित प्रेम-प्यार बना रहेगा।
उपाय- घर के बड़ों का आशीर्वाद लेकर दिन की शुरुआत करें।
कुंभ- कारोबार को लेकर कोई नया प्लान बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन बाद में सब सही हो जाएगा।
उपाय- घर में साफ-सफाई और सुगंध का विशेष ध्यान रखें।
मीन- करीबी मित्र या रिश्तेदार के साथ चल रही अनबन में सुधार देखने को मिलेगा। छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर लापरवाही न बरतें, रिजल्ट पर असर देखने को मिलेगा।
उपाय- क्रोध और जल्दबाजी से बचें।