Daily horoscope : आज इन राशियों पर शनि रहेंगे मेहरबान
Edited By Niyati Bhandari,Updated: 22 Aug, 2026 07:59 AM

मेष : सितारा बाद दोपहर तक पेट में खराबी रखने वाला, नुकसान का भी डर,
मेष : सितारा बाद दोपहर तक पेट में खराबी रखने वाला, नुकसान का भी डर, मगर बाद में हर फ्रंट पर आम हालात सुधरेंगे।
वृष: आम सितारा कमजोर, किसी न किसी पहलू से टैंशन-परेशानी रखने वाला, किसी की जिम्मेदारी में भी फंसने से बचना चाहिए।
मिथुन: सितारा बाद दोपहर तक मुश्किल वाले हालात बनाने वाला, मगर बाद में कारोबारी हालात सुधरेंगे, कामयाबी साथ देगी।
कर्क : बाद दोपहर तक मन असमंजस तथा दुविधा में रहेगा, किंतु बाद में भी आप किसी यत्न को आगे न बढ़ा सकेंगे।
सिंह : बाद दोपहर तक किसी इंपोर्टैन्ट काम को हाथ में न लें क्योंकि ग्रह प्रतिकूल हैं मगर बाद में भागदौड़ अच्छा रिजल्ट देगी।
कन्या : सितारा बाद दोपहर तक हर मोर्चे पर मायूसी देगा, मगर बाद में आपका कदम बढ़त तथा कामयाबी की तरफ रहेगा।
तुला: सितारा बाद दोपहर तक अर्थ दशा टाइट रखेगा, नुकसान परेशानी भी रहेगी, मगर बाद में कामकाजी भागदौड़ बढ़ेगी।
वृश्चिक: सितारा बाद दोपहर तक मन को अशांत रखेगा, आम हालात विपरीत बने रहेंगे, फिर बाद में कारोबारी दशा सुधरेगी।
धनु : सितारा बाद दोपहर तक ढीला, पंगों पेचीदगियों के उभरने का डर रहेगा, मगर बाद में आम हालात सुधरेंगे।
मकर: सितारा बाद दोपहर तक व्यापार कारोबार में लाभ वाला, मान-सम्मान की प्राप्ति, मगर बाद में नुकसान का डर रहेगा।
कुंभ: सितारा बाद दोपहर तक सरकारी कामों को बिगाड़ने वाला, फिर बाद में अर्थ मोर्चा पर दशा कंफर्टेबल बनेगी।
मीन : सितारा बाद दोपहर तक मन को अपसैट रखेगा मगर बाद में हर मोर्चा पर कामयाबी मिलेगी, बेहतरी होगी, प्रभाव दबदबा भी बना रहेगा।