दिल्ली पुलिस ने मानी राहुल गांधी की बात, पैलेट गन मामले में FIR हो रही दर्ज

Edited By Updated: 21 Aug, 2026 06:01 PM

fir registered against unknown persons in the pellet gun case

पैलेट गन मामले में दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह FIR किसी नामजद व्यक्ति के खिलाफ नहीं, बल्कि अज्ञात के खिलाफ दर्ज की जा रही है। पुलिस ने यह कार्रवाई साहिल लोचब की शिकायत के आधार पर शुरू की है।

दिल्ली डेस्क : पैलेट गन मामले में दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह FIR किसी नामजद व्यक्ति के खिलाफ नहीं, बल्कि अज्ञात के खिलाफ दर्ज की जा रही है। पुलिस ने यह कार्रवाई साहिल लोचब की शिकायत के आधार पर शुरू की है। मामले को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से लगातार कार्रवाई की मांग की जा रही थी। अब दिल्ली पुलिस द्वारा FIR दर्ज किए जाने के बाद इसे उनकी मांग पर हुई कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है।

क्या है पूरा मामला

20 जुलाई 2026 को NEET से जुड़े कथित पेपर लीक और धांधली के विरोध में छात्र संगठनों के ‘संसद चलो’ मार्च में साहिल भी शामिल हुए थे। प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई में पेलेट गन के इस्तेमाल का आरोप लगाया गया। साहिल के परिवार के अनुसार, इसी कार्रवाई में उनके शरीर पर बड़ी संख्या में पेलेट्स लगे। AIIMS ट्रॉमा सेंटर की मेडिकल रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया गया है कि साहिल के चेहरे, गर्दन, छाती और आंखों में 200 से ज्यादा छर्रे लगे।

सबसे गंभीर चोट उनकी दाईं आंख में बताई गई है। रिपोर्ट के अनुसार, आंख में तीन छर्रे कॉर्निया को पार करते हुए अंदर धंस गए। डॉक्टरों के मुताबिक, इस चोट के कारण साहिल की आंख की करीब 99 प्रतिशत रोशनी चली गई है और उसके वापस आने की संभावना बेहद कम बताई गई है।

कौन हैं साहिल लोचब?

साहिल लोचब मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले हैं और उनका परिवार फिलहाल दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में रहता है। उनके पिता ड्राइवर हैं। तीन भाई-बहनों में साहिल सबसे बड़े हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार साहिल दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग के छात्र हैं और पढ़ाई के साथ SSC CGL तथा पुलिस भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। साहिल का लक्ष्य यूनिफॉर्म सर्विस में जाना और पुलिस अफसर बनकर देश की सेवा करना था। इसी सपने के लिए वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!