Edited By Radhika,Updated: 22 Aug, 2026 11:17 AM

दिल्ली में बीजेपी के पदाधिकारियों की पहली बैठक शुरु हो गई है। पार्टी की यह बैठक नई दिल्ली स्थित केंद्रीय मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की अध्यक्षता में शुरु हुई है। इसका मुख्य उद्देश्य नई राष्ट्रीय टीम का परिचय कराना और आगामी राजनीतिक व...
नई दिल्ली: दिल्ली में बीजेपी के पदाधिकारियों की पहली बैठक शुरु हो गई है। पार्टी की यह बैठक नई दिल्ली स्थित केंद्रीय मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की अध्यक्षता में शुरु हुई है। इसका मुख्य उद्देश्य नई राष्ट्रीय टीम का परिचय कराना और आगामी राजनीतिक व संगठनात्मक रुपरेखा तैयार करना है। इससे पहले 17 अगस्त को ऐलान की गई नई राष्ट्रीय कमेटी के पदाधिकारों और राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों का औपचारिक परिचय करवाया गया था। आज की यह बैठक 'मोदी@25' कार्यक्रम की तैयारियों पर केंद्रित है। शाम के सत्र में पार्टी के भविष्य के कार्यक्रमों, संगठनात्मक विस्तार और आगामी चुनावी रणनीतियों पर मंथन होगा। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होकर मार्गदर्शन दे सकते हैं।