Delhi: थाने में धरने पर बैठे Rahul Gandhi, पैलेट गन से घायल युवक के मामले में की FIR दर्ज करने की मांग

Edited By Updated: 21 Aug, 2026 02:13 PM

rahul sits on dharna at police station demands fir over pellet gun use

कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज राजधानी दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पहुंचे और पुलिस स्टेशन के बाहर धरने पर बैठ गए। बता दें कि राहुल गांधी 20 जुलाई के प्रदर्शन के दौरान पेलेट गन से घायल हुए 19 वर्षीय युवक...

नई दिल्ली : कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज राजधानी दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पहुंचे और पुलिस स्टेशन के बाहर धरने पर बैठ गए। जहां कई कांग्रेसी नेता भी पहुंच गए हैं। बता दें कि राहुल गांधी 20 जुलाई के प्रदर्शन के दौरान पेलेट गन से घायल हुए 19 वर्षीय युवक साहिल लोचब के मामले में पुलिस द्वारा FIR दर्ज न किए जाने का विरोध कर रहे थे।

राहुल गांधी 19 वर्षीय साहिल लोचब उनके परिवार और वकीलों के साथ संसद मार्ग थाने पहुंचे और वहां पुलिस उपायुक्त कार्यालय में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। सूत्रों का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज किए जाने तक लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष वहां से नहीं जाएंगे। कांग्रेस के सूत्रों के अनुसार बीते 14 अगस्त को साहिल लोचब अपने वकीलों के साथ दिल्ली पुलिस के पास गए और लिखित शिकायत दी। 

 

पुलिस ने उन्हें आईओ (जांच अधिकारी) का नंबर देने से इनकार कर दिया। उन्होंने बताया, 17 तारीख को ईमेल और फोन के माध्यम से भी इस मामले को फिर उठाया गया। इसके बावजूद आईओ का नंबर नहीं दिया गया और शिकायत की कोई पावती भी नहीं दी गई।

यह भी पढ़ें: World Record Auction: महात्मा गांधी के हाथ से लिखे 688 विचारों का दुर्लभ संग्रह 16.20 करोड़ में बिका

कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि अब लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पीड़ित के साथ दिल्ली पुलिस के पास गए और आईओ का नंबर दिए जाने की मांग पर जोर दिया लेकिन डीसीपी ने जांच अधिकारी का नंबर उपलब्ध नहीं कराया। 

 

उन्होंने कहा, यह एक संज्ञेय अपराध है इसलिए प्राथमिकी भी दर्ज की जानी चाहिए लेकिन दिल्ली पुलिस ऐसा नहीं कर रही है। लोचब और उनके परिवार का आरोप है कि दिल्ली में छात्रों के संसद मार्च के दौरान पुलिस की कार्रवाई में पैलेट गन के छर्रों से लोचब घायल हो गए थे। राहुल गांधी ने जुलाई में एक संवाददाता सम्मेलन में लोचब को मीडिया के सामने पेश किया था। लोचब की दाईं आंख में गंभीर चोट आई थी और दावा किया गया था कि आंख की रोशनी भी जा सकती है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!