कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच खुला बाजार, सेंसेक्स 145 अंक लुढ़का

Edited By Updated: 13 Sep, 2021 09:56 AM

markets open amid weak global cues

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को गिरावट के साथ भारतीय शेयर बाजार खुले। सेंसेक्स 145.62 अंक यानी 0.24 फीसदी की गिरावट के साथ 58,159.74 के स्तर पर खुला। वहीं, निफ्टी 46.45 अंक यानी 0.27 फीसदी की कमजोरी के साथ 17,322.80 के स्तर

नई दिल्लीः सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को गिरावट के साथ भारतीय शेयर बाजार खुले। सेंसेक्स 145.62 अंक यानी 0.24 फीसदी की गिरावट के साथ 58,159.74 के स्तर पर खुला। वहीं, निफ्टी 46.45 अंक यानी 0.27 फीसदी की कमजोरी के साथ 17,322.80 के स्तर पर नजर आ रहा है। शेयर बाजार पर कमजोर ग्लोबल संकेतों का साया दिख रहा है।  

सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 9 शेयर बढ़त के साथ जबकि 21 शेयर्स लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। जिनमे HCL टेक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और ICICI बैंक के शेयर में 1% से ज्यादा की गिरावट है।

IT और बैंकिंग शेयर्स बाजार पर दबाव बनाते दिख रहे हैं। NSE पर IT इंडेक्स करीब आधा परसेंट की कमजोरी के साथ कारोबार करता दिख रहा है। जिसमें HCL टेक के शेयर में 1% से ज्यादा की गिरावट है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!