UPI पर MDR के ऐलान का बाजार पर दिखा असर, इन शेयरों में जोरदार तेजी

Edited By Updated: 16 Sep, 2026 12:34 PM

announcement regarding mdr on upi impacts the market

2,000 रुपए से अधिक के UPI पेमेंट पर 0.40 फीसदी मर्चेंट डिस्‍काउंट रेट (MDR) लागू किए जाने के ऐलान के बाद बुधवार को पेमेंट कंपनियों के शेयरों ने उड़ान भरी। Paytm का शेयर 6 फीसदी बढ़कर 1,829 रुपए पर पहुंच गया। वहीं, One MobiKwik Systems

नई दिल्लीः 2,000 रुपए से अधिक के UPI पेमेंट पर 0.40 फीसदी मर्चेंट डिस्‍काउंट रेट (MDR) लागू किए जाने के ऐलान के बाद बुधवार को पेमेंट कंपनियों के शेयरों ने उड़ान भरी। Paytm का शेयर 6 फीसदी बढ़कर 1,829 रुपए पर पहुंच गया। वहीं, One MobiKwik Systems 5% से अधिक उछलकर 213 रुपए पर पहुंच गया। जबकि, पाइन लैब्स (Pine Labs) में करीब 3% की बढ़त दर्ज की गई और यह NSE पर 199 रुपए पर ट्रेड करने लगा।

15 अक्टूबर से क्या बदलेगा?

NPCI की ओर से घोषित नई व्यवस्था के तहत 15 अक्टूबर से कुछ पर्सन-टू-मर्चेंट (P2M) UPI ट्रांजैक्शन पर MDR लागू होगा। ₹2,000 से अधिक के पात्र मर्चेंट पेमेंट पर दुकानदार को 0.40 प्रतिशत शुल्क देना होगा। ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर MDR की अधिकतम राशि ₹300 तय की गई है।

यह भी पढ़ें: UPI चार्ज से किसकी होगी सबसे ज्यादा कमाई, जानिए GPay, PhonePe और बैंक में कौन फायदे में?

RBI ने क्यों दिया समर्थन?

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बड़े UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर MDR लागू करने का समर्थन किया है। केंद्रीय बैंक के मुताबिक, इससे डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम को लंबे समय में वित्तीय रूप से टिकाऊ बनाने में मदद मिल सकती है। इससे UPI के विस्तार, नए इनोवेशन और यूजर्स व कारोबारियों के लिए सेवाओं को मजबूत करने में मदद मिलने की उम्मीद है। यह बदलाव पेमेंट एंड सेटलमेंट सिस्टम एक्ट, 2007 (Payment and Settlement Systems Act, 2007) में किए गए संशोधन के बाद आया है।

सरकार का कहना है कि UPI ट्रांजैक्शन में लगातार वृद्धि के साथ साइबर सुरक्षा, फ्रॉड रोकने और डिजिटल पेमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड करने की लागत भी बढ़ रही है। ऐसे में पूरे सिस्टम को केवल सरकारी सब्सिडी के सहारे चलाना लंबे समय तक टिकाऊ नहीं होगा। सरकार के मुताबिक, ज्यादा कंपनियों को इकोसिस्टम से जोड़ने और प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के लिए एक टिकाऊ रेवेन्यू मॉडल जरूरी है।

यह भी पढ़ें: Cyber Fraud पर RBI का बड़ा कदम, अब 60 दिन से ज्यादा फ्रीज नहीं होगा बैंक अकाउंट

पेमेंट कंपनियों के लिए क्यों अहम है फैसला?

ब्रोकरेज फर्म Bernstein के अनुमान के मुताबिक, नए MDR मॉडल से बनने वाले रेवेन्यू पूल में बैंकों को करीब ₹14,000 करोड़, पेमेंट ऐप्स को करीब ₹7,000 करोड़ और नेटवर्क को करीब ₹1,000 करोड़ मिल सकते हैं।

MK Global Research ने इस बदलाव से Paytm और Pine Labs को फायदा होने का अनुमान जताया है। ब्रोकरेज ने दोनों कंपनियों पर अपनी Buy रेटिंग बरकरार रखी है। रिपोर्ट के मुताबिक, Paytm के लिए ₹2,400 और Pine Labs के लिए ₹230 का टार्गेट प्राइस दिया गया है।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!