Edited By jyoti choudhary,Updated: 04 Dec, 2025 10:19 AM

Gold Silver Price today सोने के वायदा भाव में आज (4 दिसंबर) मामूली गिरावट आई है। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव 0.05 फीसदी की गिरावट के साथ 1,30,405 रुपए, जबकि चांदी के भाव में 0.19 फीसदी की तेजी आई है, ये 1,82,699 रुपए के...
बिजनेस डेस्कः Gold Silver Price today सोने के वायदा भाव में आज (4 दिसंबर) मामूली गिरावट आई है। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में सोने के वायदा भाव 0.05 फीसदी की गिरावट के साथ 1,30,405 रुपए, जबकि चांदी के भाव में 0.19 फीसदी की तेजी आई है, ये 1,82,699 रुपए के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव गिरावट और चांदी के तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।
सोना तेज शुरुआत के बाद गिरा
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरवरी कॉन्ट्रैक्ट 337 रुपए की तेजी के साथ 1,30,799 रुपए के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,30,462 रुपए था। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 188 रुपए की गिरावट के साथ 1,30,274 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,30,799 रुपए के भाव पर दिन का उच्च और 1,30,228 रुपए के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया।
चांदी ने दिखाई चमक
MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट 269 रुपए की तेजी के साथ 1,82,621 रुपए पर खुला। पिछला बंद भाव 1,82,352 रुपए था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 245 रुपए की तेजी के साथ 1,82,597 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,82,697 रुपए के भाव पर दिन का उच्च और 1,82,021 रुपए के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लुढ़का, चांदी तेज
अंतरराष्ट्रीय बाजार में गुरुवार को चांदी के वायदा कारोबार में तेजी,जबकि सोने में गिरावट देखने को मिल रही है। Comex पर सोना 4,234.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,232.50 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 9.40 डॉलर की गिरावट के साथ 4,223.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 4,398 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।
Comex पर चांदी के वायदा भाव 58.98 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 58.62 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.19 डॉलर की तेजी के साथ 58.81डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 59.61 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।