दुनिया के 8वें सबसे अमीर व्यक्ति बने मुकेश अंबानी, देखें भारत व दुनिया के सबसे रईस लोगों की सूची

Edited By jyoti choudhary,Updated: 02 Mar, 2021 03:58 PM

mukesh ambani became 8th richest in the world

कोरोना वायरस की मार दुनियाभर की अर्थव्यवस्था पर पड़ी है लेकिन दुनिया के कई अरबपतियों को इस दौरान फायदा हुआ है। ''हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2021'' के अनुसार, रिलांयस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर शख्स और दुनिया के आठवें सबसे अमीर...

बिजनेस डेस्कः कोरोना वायरस की मार दुनियाभर की अर्थव्यवस्था पर पड़ी है लेकिन दुनिया के कई अरबपतियों को इस दौरान फायदा हुआ है। 'हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2021' के अनुसार, रिलांयस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर शख्स और दुनिया के आठवें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, अंबानी की संपत्ति में 24 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया। अंबानी की कुल संपत्ति 83 अरब डॉलर आंकी गई है। 

Hurun Report के मुताबिक Tesla के सीईओ Elon Musk दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं। पहली बार इस सूची में मस्क को इस सूची में पहला स्थान मिला है। उनकी संपत्ति 19.7 हजार करोड़ डॉलर (14.41 लाख करोड़ रुपए) आंकी गई है। पहली बार इस सूची में भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश के तीन अरबपतियों को स्थान मिला है।
 
PunjabKesari

ये रहे देश के टॉप-5 अमीर

  • हुरुन लिस्ट के मुताबिक भारत में सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी हैं। अंबानी की संपत्ति 8300 करोड़ डॉलर (6.05 लाख करोड़ रुपए) आंकी गई है।
  • अंबानी के बाद इस सूची में 3200 करोड़ डॉलर (2.34 लाख करोड़ रुपए) की संपत्ति के साथ गौतम अडाणी और परिवार को रखा गया है। गौतम अडाणी और परिवार दुनिया भर के अमीरों की सूची में 48वें स्थान पर हैं।
  • दुनिया भर के टॉप 100 अमीरों की सूची में भारत से शिव नाडार एंड फैमिली को भी 2700 करोड़ डॉलर (1.94 लाख करोड़ रुपए) की संपत्ति के साथ 58वें स्थान पर रखा गया है।
  • भारतीय अमीरों की सूची में चौथे स्थान पर 1900 करोड़ डॉलर (1.4 लाख करोड़ रुपए) की संपत्ति के साथ आर्सेलर मित्तल के लक्ष्मी एन मित्तल को रखा गया है जो दुनिया भर के अमीरों की सूची में 104वें स्थान पर हैं।
  • कोरोना वैक्सीन बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ सायरस पूनावाला देश के पांचवें सबसे अमीर शख्स हैं जिन्हें 1850 करोड़ डॉलर (1.35 लाख करोड़ रुपए) की संपत्ति के साथ दुनिया भर के अमीरों की सूची में 113वें स्थान पर रखा गया है। वैक्सीन किंग पूनावाला की कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन उत्पादक है।

PunjabKesari

ये हैं दुनिया के सबसे रईस शख्स

  • टेस्ला के सीईओ एलन मस्क 19.7 हजार करोड़ डॉलर (14.41 लाख करोड़ रुपए) की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं।
  • मस्क के बाद सूची में अमेजन के सीईओ जेफ बेजॉस हैं जिनकी संपत्ति 18.9 हजार करोड़ डॉलर (13.82 लाख करोड़ रुपए) आंकी गई है।
  • सूची में तीसरे स्थान पर 11.4 हजार करोड़ डॉलर (8.34 लाख करोड़ रुपए) की संपत्ति के साथ एलवीएमएच के बेर्नार्ड अर्नॉल्ट को रखा गया है।
  • लंबे समय तक दुनिया के सबसे अमीर शख्स रहे माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स सूची में चौथे स्थान पर और फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग पांचवें स्थान पर हैं।
  • गेट्स की संपत्ति 11 हजार करोड़ डॉलर (8.05 लाख करोड़ रुपए) और जुकरबर्ग की संपत्ति 10.1 हजार करोड़ डॉलर (7.39 लाख करोड़ रुपए) आंकी गई है।
  • दिग्गज निवेशक वारेन बफे को 9100 करोड़ डॉलर (6.65 लाख करोड़ रुपए) की संपत्ति के साथ छठें स्थान पर रखा गया है।
  • चीनी अरबपति झोंग शांशन को 8500 करोड़ डॉलर (6.21 लाख करोड़ रुपए) की संपत्ति के साथ सूची में भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी से एक स्थान ऊपर सातवें स्थान पर रखा गया है।

PunjabKesari

दुनिया में कुल 3,288 अरबपति 
हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2021 के 10वें संस्करण के अनुसार दुनिया में 2020 में प्रत्येक सप्ताह आठ नए लोग अरबपति बने हैं और एक साल में 421 नए अरबपति इस सूची में शामिल हुए हैं। इसके साथ ही अब दुनिया में कुल अरबपतियों की संख्या 3,288 हो गई है। ये 3,288 अरबपति 68 देशों की 2,402 कंपनियों में हैं। इस रिपोर्ट में 15 जनवरी तक के आंकड़ों के मुताबिक कोरोना काल में वर्ष 2020 के दौरान भारत में 40 उद्यमी अरबपतियों की सूची में जुड़ गए। इन्हें मिलाकर भारत के कुल 177 लोग अरबपतियों की सूची में शामिल हो गए।  

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!