Gautam Adani net worth: एक दिन में $3.94 अरब बढ़ी गौतम अडानी की संपत्ति, एशिया के अमीरों में फिर टॉप पर

Edited By Updated: 19 Sep, 2026 01:01 PM

gautam adani s wealth rose by 3 94 billion in a single day

शुक्रवार को शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ लेकिन अडानी ग्रुप (Adani Group) की कंपनियों के शेयरों में जोरदार तेजी देखनो को मिली। ग्रुप की कुछ कंपनियों के शेयरों में 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल दर्ज किया गया। इस तेजी का असर ग्रुप के

नई दिल्लीः शुक्रवार को शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ लेकिन अडानी ग्रुप (Adani Group) की कंपनियों के शेयरों में जोरदार तेजी देखनो को मिली। ग्रुप की कुछ कंपनियों के शेयरों में 12 फीसदी से ज्यादा का उछाल दर्ज किया गया। इस तेजी का असर ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) की नेटवर्थ पर भी देखने को मिला।

ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स (bloomberg billionaires index) के मुताबिक अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में शुक्रवार को 3.94 अरब डॉलर यानी करीब ₹3,78,18,62,19,000 का इजाफा हुआ। इसके साथ ही वह 110 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के रईसों की लिस्ट में 18वें नंबर पर पहुंच गए। इस साल उनकी नेटवर्थ में 25.9 अरब डॉलर की तेजी आई है।

अडानी टोटल गैस में सबसे ज्यादा तेजी

शुक्रवार को अडानी टोटल गैस में सबसे ज्यादा तेजी रही और यह 12.58% की तेजी के साथ बंद हुआ। अडानी ग्रीन एनर्जी में 3.75 फीसदी, अडानी पोर्ट एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन में 3.72 फीसदी, एसीसी में 2.57 फीसदी, अडानी एंटरप्राइजेज में 2.48 फीसदी, अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस में 2.39 फीसदी, अंबूजा सीमेंट्स में 2.21 फीसदी, अडानी पावर में 1.95 फीसदी और एनडीटीवी में 0.92 फीसदी तेजी आई। 

PunjabKesari

एशिया के सबसे अमीर लोगों में फिर टॉप पर अडानी

अडानी हाल में एशिया के अमीरों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर खिसक गए थे लेकिन अब वह फिर से पहले नंबर पर आ गए हैं। चीन का झांग यिमिंग 105 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं। इस बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 80.9 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ एशिया में तीसरे और दुनिया में 24वें नंबर पर हैं।

कौन-कौन हैं टॉप में?

एलन मस्क 942 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में मजबूती के साथ पहले नंबर पर टिके हुए हैं। गूगल के को-फाउंडर लैरी पेज ($298 अरब) दूसरे, अमेजॉन के जेफ बेजोस ($279 अरब) तीसरे, सर्गेई ब्रिन ($277 अरब) चौथे और डेल कॉरपोरेशन के चेयरमैन माइकल डेल ($262 अरब) पांचवें नंबर पर हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!