पेप्सिको की नई पैकेजिंग पर प्रमुखता से नजर आएगा 'कोई कृत्रिम स्वाद या रंग नहीं' का लेबल

Edited By Updated: 28 May, 2026 02:34 PM

no artificial flavors or colors  label to feature prominently on pepsico s new

पेप्सिको ने अपने खाद्य उत्पादों की नई पैकेजिंग पर ''कोई कृत्रिम स्वाद या रंग नहीं'' का 'लेबल' प्रमुखता से प्रदर्शित किए जाने की घोषणा की है। कंपनी के पास लेज, कुरकुरे और डोरिटोस जैसे लोकप्रिय स्नैक ब्रांड का स्वामित्व है। पेप्सिको ने बयान में कहा कि...

नई दिल्लीः पेप्सिको ने अपने खाद्य उत्पादों की नई पैकेजिंग पर ''कोई कृत्रिम स्वाद या रंग नहीं'' का 'लेबल' प्रमुखता से प्रदर्शित किए जाने की घोषणा की है। कंपनी के पास लेज, कुरकुरे और डोरिटोस जैसे लोकप्रिय स्नैक ब्रांड का स्वामित्व है। पेप्सिको ने बयान में कहा कि यह कदम उपभोक्ताओं को खरीद के समय अधिक सूचित निर्णय लेने में मदद करने के उद्देश्य से उठाया गया है, क्योंकि खाद्य लेबल पर ''सामग्री की पारदर्शिता'' पर जोर देने की प्रवृत्ति बढ़ रही है। कंपनी की मुख्य विपणन अधिकारी साक्षी वर्मा मेनन ने कहा कि उपभोक्ता-केंद्रित दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए पेप्सिको इंडिया ने विज्ञान एवं नवाचार पर आधारित जिम्मेदार और सूचित विकल्पों को प्राथमिकता दी है, क्योंकि वह अपने खाद्य खंड का विस्तार कर रही है।

 उन्होंने कहा, ''हम अपनी सामग्री से जुड़ी जानकारी को प्रमुखता से सामने ला रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं के लिए उन उत्पादों के भीतर मौजूद चीजों को पहचानना और उन पर भरोसा करना आसान हो सके। यह इस व्यापक बदलाव को भी दर्शाता है कि आज ब्रांड किस तरह केवल पारदर्शिता दावा मात्र नहीं कर रहे हैं बल्कि इसे स्पष्ट तौर पर प्रदशिर्त कर रहे हैं। साथ ही उपभोक्ताओं के भरोसे को मजबूत किया जा रहा है।'' इस महीने की शुरुआत में पेप्सिको ने घोषणा की थी कि वह 2030 तक भारत में 5,700 करोड़ रुपए तक निवेश करेगी, जो उसके वैश्विक स्तर पर शीर्ष 13 बाजारों में से एक है। यह निवेश मुख्य रूप से उसके खाद्य कारोबार की विनिर्माण क्षमता बढ़ाने के लिए किया जाएगा।  
 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!