देश के सात प्रमुख शहरों में जुलाई-सितंबर के दौरान ऑफिस लीजिंग मांग 9% बढ़ी

Edited By Updated: 28 Sep, 2026 12:32 PM

office leasing demand rose by 9 across seven major cities during july september

देश के सात प्रमुख शहरों में कार्यालय स्थल की मजबूत मांग के दम पर जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान सकल पट्टा मांग सालाना आधार पर नौ प्रतिशत बढ़ी। रियल एस्टेट सलाहकार कंपनी कोलियर्स ने एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी। कोलियर्स इंडिया के आंकड़ों

नई दिल्लीः देश के सात प्रमुख शहरों में कार्यालय स्थल की मजबूत मांग के दम पर जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान सकल पट्टा मांग सालाना आधार पर नौ प्रतिशत बढ़ी। रियल एस्टेट सलाहकार कंपनी कोलियर्स ने एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी। कोलियर्स इंडिया के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2026 की तीसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में सकल कार्यालय पट्टा मांग सालाना आधार पर 1.72 करोड़ वर्ग फुट से बढ़कर करीब 1.87 करोड़ वर्ग फुट हो गई। 

बेंगलुरु, दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एन.सी.आर.), हैदराबाद और कोलकाता में पट्टा गतिविधियां बढ़ीं जबकि मुंबई, पुणे और चेन्नई में मांग कम रही। सकल पट्टा मांग में पट्टों का नवीनीकरण, पहले से किए गए समझौते और केवल आशय पत्र (एल.ओ.आई.) पर हुए सौदे शामिल नहीं होते हैं। 
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!