घरों का डिजाइन बनाते समय लोगों की खरीद क्षमता का ध्यान रखा जाए: गडकरी

Edited By Updated: 21 Feb, 2026 05:12 PM

people s purchasing power should be considered when designing homes gadkari

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को कहा कि निर्माण क्षेत्र में डिजाइन तैयार करते समय लोगों की खरीद क्षमता को ध्यान में रखा जाना चाहिए। गडकरी ने कहा कि इस समय देश में सबसे अधिक जरूरत कम लागत वाले और किफायती आवास की है।...

नागपुरः केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को कहा कि निर्माण क्षेत्र में डिजाइन तैयार करते समय लोगों की खरीद क्षमता को ध्यान में रखा जाना चाहिए। गडकरी ने कहा कि इस समय देश में सबसे अधिक जरूरत कम लागत वाले और किफायती आवास की है। केंद्रीय मंत्री ने यह बात इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीरियर डिजाइनर्स की तरफ से आयोजित 'डिजाइन शोकेस एंड कॉन्फ्लुएंस 3.0' कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि रियल एस्टेट देश के सबसे तेजी से बढ़ते क्षेत्रों में से एक है, जो बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर पैदा करता है। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र जीएसटी के माध्यम से राज्यों और केंद्र सरकार को सबसे अधिक राजस्व भी देता है। 

गडकरी ने कहा, "निर्माण योजनाएं बनाते समय आम लोगों की आय और खरीद क्षमता को ध्यान में रखना जरूरी है। वर्तमान समय में सबसे अधिक जरूरत कम लागत वाले और किफायती घरों की है।" इसके साथ ही उन्होंने कहा कि निर्माण क्षेत्र को उत्पादन लागत कम करने के उपायों पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने नए निर्माण डिजाइन, नवाचार एवं शोध की जरूरत पर भी बल दिया।
 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!