अमेरिकी सेना का प्रशांत महासागर में नशीले पदार्थ ले जा रहे जहाज पर हमला, 3 लोगों की मौत

Edited By Updated: 21 Feb, 2026 07:21 PM

us military says it attacked vessel in pacific ocean killing three people

अमेरिकी सेना ने पूर्वी प्रशांत में ड्रग तस्करी के संदेह में एक जहाज पर हमला कर तीन लोगों को मार गिराया। United States Southern Command ने कार्रवाई की पुष्टि की। राष्ट्रपति Donald Trump ने इसे ड्रग तस्करों के खिलाफ जरूरी कदम बताया, जबकि आलोचकों ने...

Washington: अमेरिकी सेना ने शुक्रवार को कहा कि उसने पूर्वी प्रशांत महासागर में मादक पदार्थ की तस्करी के संदेह में एक और जहाज पर घातक हमला किया है। अमेरिकी दक्षिणी कमान ने सोशल मीडिया पर कहा कि जहाज "पूर्वी प्रशांत क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के ज्ञात मार्गों से गुजर रही था आर तस्करी की गतिविधियों में शामिल था।" कमान की तरफ से बताया गया कि हमले में तीन लोगों की मौत हो गई। पोस्ट के साथ संलग्न एक वीडियो में पानी में तैरती हुई एक नौका दिखाई दे रही है, जिसके बाद उसमें आग लग जाती है।

 

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका लातिन अमेरिका में मादक पदार्थ तस्करों के साथ "सशस्त्र संघर्ष" कर रहा है और उन्होंने इन हमलों को मादक पदार्थों की आपूर्ति को रोकने के लिए आवश्यक कदम बताया है। लेकिन उनके प्रशासन ने "मादक पदार्थ कारोबार से जुड़े आतंकवादी" को मारने के अपने दावों का समर्थन करने के लिए बहुत कम सबूत पेश किए हैं। आलोचकों ने इन प्रहारों की वैधता के साथ-साथ उनकी प्रभावशीलता पर भी सवाल उठाए हैं। इसका एक कारण मादक पदार्थ फेंटानिल है जिसे आमतौर पर मैक्सिको से सड़क मार्ग से अमेरिका में तस्करी करके लाया जाता है। मैक्सिकों में इसका उत्पादन चीन और भारत से आयातित रसायनों के साथ किया जाता है।  

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!