Post Office Scheme: ₹2 लाख पर ₹90,000 का मुनाफा पक्का, पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम दे रही तगड़ा रिटर्न

Edited By Updated: 06 May, 2026 01:49 PM

post office scheme guaranteed profit of 90 000 on 2 lakh time deposit

Time Deposit Scheme: अगर आप अपनी कमाई का कुछ हिस्सा सुरक्षित जगह Saving करना चाहते हैं और साथ ही अच्छा रिटर्न भी चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट स्कीम आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है। यह एक सरकारी योजना है, जिसमें जोखिम न के बराबर होता...

Time Deposit Scheme: अगर आप अपनी कमाई का कुछ हिस्सा सुरक्षित जगह Saving करना चाहते हैं और साथ ही अच्छा रिटर्न भी चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस की Time Deposit Scheme आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है। यह एक सरकारी योजना है, जिसमें जोखिम न के बराबर होता है और तय ब्याज दर के अनुसार रिटर्न मिलता है।

क्या है ये स्कीम?
पोस्ट ऑफिस Time Deposit Scheme एक फिक्स्ड इनकम योजना है, जिसमें आप एक Fixed Time के लिए पैसा जमा करते हैं और उस पर सरकार द्वारा तय ब्याज मिलता है। यह स्कीम हर आयु वर्ग के लोगों के लिए उपलब्ध है।

कितना कर सकते हैं निवेश?
इस Scheme में आप सिर्फ ₹1,000 से निवेश शुरू कर सकते हैं। अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है, यानी आप अपनी क्षमता के अनुसार जितना चाहें निवेश कर सकते हैं। 10 साल से अधिक उम्र के बच्चे के नाम पर भी खाता खोला जा सकता है।

ब्याज दर और Duration
इस योजना में अलग-अलग अवधि के लिए अलग ब्याज दर मिलती है:
1 साल: 6.9% ब्याज
2 से 3 साल: 7% ब्याज
5 साल: 7.5% ब्याज (सबसे ज्यादा)

₹2 लाख पर कैसे मिलते हैं ₹90,000?
अगर आप इस स्कीम में ₹2,00,000 का निवेश 5 साल के लिए करते हैं, तो 7.5% सालाना ब्याज के हिसाब से मैच्योरिटी पर आपको लगभग ₹2,89,990 मिलते हैं। इसमें करीब ₹89,990 सिर्फ ब्याज से कमाई होती है।

Tax में भी राहत
इस स्कीम में 5 साल के निवेश पर आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत टैक्स छूट का लाभ भी मिलता है। यह इसे और भी आकर्षक बनाता है।

अन्य जरूरी बातें
आप Single या Joint अकाउंट खोल सकते हैं।
6 महीने से पहले पैसा नहीं निकाल सकते।
अगर मैच्योरिटी से पहले पैसा निकालते हैं, तो 1% पेनाल्टी लगती है।

क्यों चुनें यह Scheme?
पूरी तरह सुरक्षित (सरकारी गारंटी)
फिक्स और भरोसेमंद रिटर्न
टैक्स बेनिफिट
अगर आप बिना जोखिम के अच्छा रिटर्न चाहते हैं, तो Post Office Time Deposit Scheme आपके लिए एक मजबूत और भरोसेमंद निवेश विकल्प साबित हो सकती है।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!