Edited By Anu Malhotra,Updated: 02 May, 2026 12:14 PM

SBI interest rates : देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर शानदार ब्याज दरें पेश की हैं, जिससे निवेशकों को सुरक्षित और गारंटीड रिटर्न मिलेगा। बता दें कि बैंक में FD खोलने की सुविधा केवल 7 दिनों से लेकर...
SBI interest rates : देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर शानदार ब्याज दरें पेश की हैं, जिससे निवेशकों को सुरक्षित और गारंटीड रिटर्न मिलेगा। बता दें कि बैंक में FD खोलने की सुविधा केवल 7 दिनों से लेकर अधिकतम 10 साल तक की अवधि के लिए उपलब्ध है।
SBI की FD स्कीमों में ब्याज दरें
SBI की FD स्कीमों में ब्याज दरों की बात करें तो FD स्कीमें Duration के हिसाब से अलग-अलग तय की गई हैं। सबसे कम अवधि यानी 7 दिन की FD पर ब्याज दर लगभग 3.05% से 3.65% तक है। वहीं 46 दिनों से 179 दिनों तक की FD पर यह दर करीब 4.90% से 5.50% के बीच रहती है। 180 दिनों से 210 दिनों की अवधि वाली FD पर बैंक 5.65% से 6.25% तक ब्याज देता है। लंबी अवधि की FD, खासकर 5 साल से 10 साल तक की स्कीमों में ब्याज दरें अधिकतम 7.15% तक पहुंच सकती हैं, जो इसे एक सुरक्षित निवेश विकल्प बनाती हैं।
6 साल की FD स्कीम में क्या मिलेगी रिटर्न
रिटर्न की बात करें तो 6 साल की FD स्कीम में ₹2 लाख का निवेश करने पर सामान्य नागरिकों को मैच्योरिटी पर करीब ₹2,86,747 मिलते हैं, जिसमें लगभग ₹86,747 ब्याज शामिल होता है। सीनीयर सीटीजन के लिए यह रिटर्न और ज्यादा होता है, जिसमें कुल राशि करीब ₹3,04,184 तक पहुंच जाती है और ब्याज लगभग ₹1,04,184 बनता है। वहीं सुपर सीनीयर सीटीजन को इसी निवेश पर करीब ₹3,05,983 मिल सकते हैं, जिसमें लगभग ₹1,05,983 का फिक्स ब्याज शामिल होता है।