Edited By Anu Malhotra,Updated: 02 May, 2026 08:46 AM

2 May Petrol Diesel Rate: मई महीने की शुरुआत होते ही जहां कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई है, वहीं आम आदमी के लिए राहत की बात यह है कि पेट्रोल और डीजल के दाम आज भी स्थिर बने हुए हैं। 2 मई 2026 को देशभर में तेल कंपनियों ने ईंधन की...
2 May Petrol Diesel Rate: मई महीने की शुरुआत होते ही जहां कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई है, वहीं आम आदमी के लिए राहत की बात यह है कि पेट्रोल और डीजल के दाम आज भी स्थिर बने हुए हैं। 2 मई 2026 को देशभर में तेल कंपनियों ने ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया।
वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। खासकर मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव का असर भी दिख रहा है, लेकिन इसके बावजूद भारत में तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने फिलहाल कीमतों को स्थिर रखा है। आईए देखते है प्रमुख शहरों में ईंधन के रेट्स
महानगरों में पेट्रोल-डीजल के रेट
देश के बड़े शहरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार हैं:
दिल्ली: पेट्रोल ₹94.72,
मुंबई: पेट्रोल ₹104.21,
चेन्नई: पेट्रोल ₹100.75 प्रति लीटर
कोलकाता: पेट्रोल ₹103.94 प्रति लीटर
बेंगलुरु: पेट्रोल ₹102.92
हैदराबाद: पेट्रोल ₹107.46
लखनऊ: पेट्रोल ₹94.69, डीजल ₹87.80
पटना: पेट्रोल ₹105.58
इंदौर: पेट्रोल ₹106.48
डीजल के प्रमुख शहरों में रेट
नई दिल्ली: ₹87.67
मुंबई: ₹92.15 प्रति लीटर
कोलकाता: ₹92.02
चेन्नई: ₹92.39
चंडीगढ़: ₹82.45
जयपुर: ₹90.21
लखनऊ: ₹87.81
पटना: ₹91.67
हैदराबाद: ₹95.70
कीमतें स्थिर क्यों हैं?
हालांकि कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और वैश्विक अस्थिरता बनी हुई है, लेकिन सरकार महंगाई को काबू में रखने के लिए फिलहाल पेट्रोल और डीजल के दाम नहीं बढ़ा रही है। तेल कंपनियां इस समय बढ़ी हुई लागत का बोझ खुद उठा रही हैं।
LPG महंगा, लेकिन फ्यूल में राहत
1 मई से 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी की गई है, जिससे व्यापारियों पर असर पड़ेगा। लेकिन आम जनता को राहत देने के लिए पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रखे गए हैं।
प्रीमियम फ्यूल के दाम ज्यादा
जहां सामान्य पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर हैं, वहीं प्रीमियम पेट्रोल (जैसे XP100) की कीमत ₹160 प्रति लीटर तक पहुंच गई है। इसके अलावा, प्राइवेट कंपनियां जैसे Shell और Nayara अपने रेट पहले ही बढ़ा चुकी हैं।