RBI की विदेशी मुद्रा से लेनदेन आय 52% बढ़कर 1.69 लाख करोड़ रुपए

Edited By Updated: 30 May, 2026 10:48 AM

rbi s foreign exchange transaction income rises 52 to 1 69 lakh crore

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की विदेशी मुद्रा लेनदेन से आय वित्त वर्ष 2025-26 में बढ़कर 1.69 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गई, जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में करीब 52 प्रतिशत अधिक है। केंद्रीय बैंक के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। आरबीआई ने 2024-

नई दिल्लीः भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की विदेशी मुद्रा लेनदेन से आय वित्त वर्ष 2025-26 में बढ़कर 1.69 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गई, जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में करीब 52 प्रतिशत अधिक है। केंद्रीय बैंक के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। आरबीआई ने 2024-25 में विदेशी मुद्रा लेनदेन से 1.11 लाख करोड़ रुपए का विनिमय लाभ अर्जित किया था। रिपोर्ट में कहा गया कि 31 मार्च 2026 तक आरबीआई का कुल बहीखाता आकार 15.72 लाख करोड़ रुपए बढ़कर 91.97 लाख करोड़ रुपए हो गया। 

परिसंपत्ति पक्ष पर वृद्धि घरेलू निवेश, स्वर्ण भंडार और विदेशी निवेश में क्रमशः 44.9 प्रतिशत, 63.8 प्रतिशत और 7.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी के कारण दर्ज की गई। आरबीआई के कुल परिसंपत्तियों में 29.1 प्रतिशत घरेलू संपत्तियां थीं, जबकि शेष 70.9 प्रतिशत विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां, स्वर्ण और भारत के बाहर वित्तीय संस्थानों को ऋण एवं अग्रिम के रूप में थीं। वित्त वर्ष 2025-26 में आरबीआई का अधिशेष बढ़कर 2,86,588.46 करोड़ रुपए हो गया, जो 2024-25 में 2,68,590.07 करोड़ रुपए था। इसमें 6.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!