नई CPI सीरीज के तहत जनवरी में खुदरा मुद्रास्फीति 2.75 प्रतिशत पर: सरकार

Edited By Updated: 12 Feb, 2026 04:26 PM

retail inflation quickens to 2 75 in january mospi releases new series

जनवरी 2026 में खुदरा महंगाई (CPI) में हल्की तेजी दर्ज की गई है। गुरुवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार जनवरी में भारत की खुदरा महंगाई दर 2.75% रही। यह संशोधित डेटा सीरीज के तहत जारी किया गया पहला आधिकारिक आंकड़ा है।

बिजनेस डेस्कः जनवरी 2026 में भारत की खुदरा महंगाई दर (CPI) बढ़कर 2.75% पर पहुंच गई है। यह 2024 को आधार वर्ष मानकर जारी की गई संशोधित उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) सीरीज के तहत पहला आधिकारिक आंकड़ा है। यह डेटा सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) द्वारा जारी किया गया है। सरकार का कहना है कि नई सीरीज मौजूदा उपभोक्ता खर्च के पैटर्न को ज्यादा बेहतर तरीके से दर्शाने के लिए तैयार की गई है।

ऑल इंडिया CPI के आधार पर जनवरी 2026 में सालाना महंगाई दर (जनवरी 2025 की तुलना में) 2.75% (प्रोविजनल) रही।

खाद्य महंगाई (Food Inflation)

  • ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्य महंगाई: 1.96%
  • शहरी क्षेत्रों में खाद्य महंगाई: 2.44%

हाउसिंग महंगाई (Housing Inflation)

  • जनवरी 2026 में सालाना हाउसिंग महंगाई दर 2.05% (प्राविजनल) दर्ज की गई।
  • ग्रामीण क्षेत्रों में हाउसिंग महंगाई: 2.39%
  • शहरी क्षेत्रों में हाउसिंग महंगाई: 1.92%

कुल मिलाकर, खाद्य और आवास से जुड़े खर्चों में सीमित बढ़ोतरी देखने को मिली है, जिससे खुदरा महंगाई अभी भी नियंत्रित दायरे में बनी हुई है। नई CPI सीरीज और बदले बेस ईयर के साथ आगे महंगाई के रुझानों पर बाजार और आरबीआई की नजर बनी रहेगी।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!