Rupee vs Dollar: डॉलर के मुकाबले रुपए में ऐतिहासिक गिरावट, 97 के करीब पहुंची कीमत

Edited By Updated: 20 May, 2026 10:39 AM

rupee hits record low of 96 90 per dollar in early trade

रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में 20 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 96.90 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव से डॉलर में मजबूती और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के कारण घरेलू मुद्रा पर दबाव है। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया...

बिजनेस डेस्कः रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में 20 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 96.90 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव से डॉलर में मजबूती और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के कारण घरेलू मुद्रा पर दबाव है। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशी पूंजी की निकासी और घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट ने भी रुपए पर दबाव डाला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 96.89 पर खुला। फिर और टूटकर 96.90 प्रति डॉलर पर आ गया जो पिछले बंद भाव से 20 पैसे की गिरावट दर्शाता है। 

रुपया मंगलवार को लगातार आठवें सत्र में गिरावट में कारोबार करते हुए 50 पैसे टूटकर अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 96.70 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ 99.26 पर रहा। 

घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 517.11 अंक टूटकर 74,667.51 अंक पर जबकि निफ्टी 152.45 अंक फिसलकर 23,475.80 अंक पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 110.59 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को शुद्ध बिकवाल रहे थे और उन्होंने 2,457.49 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।  

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!