सेबी ने जेडईईएल पर दो महीने, सुभाष चंद्रा और पुनीत गोयनका पर एक साल का प्रतिबंध लगाया

Edited By Updated: 01 Aug, 2026 04:42 PM

sebi bans zeel for two months subhash chandra and punit goenka for one year

सेबी ने एस्सेल समूह की इकाइयों द्वारा लिए गए ऋण को सुरक्षित करने के लिए जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (जेडईईएल) की हैदराबाद स्थित भूमि को अनधिकृत रूप से गिरवी रखने के मामले में कंपनी को दो महीने और इसके मानद चेयरमैन सुभाष चंद्रा तथा

नई दिल्लीः सेबी ने एस्सेल समूह की इकाइयों द्वारा लिए गए ऋण को सुरक्षित करने के लिए जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (जेडईईएल) की हैदराबाद स्थित भूमि को अनधिकृत रूप से गिरवी रखने के मामले में कंपनी को दो महीने और इसके मानद चेयरमैन सुभाष चंद्रा तथा प्रबंध निदेशक एवं सीईओ पुनीत गोयनका को एक साल के लिए प्रतिभूति बाजार से प्रतिबंधित कर दिया है। इसके अलावा नियामक ने उन पर कुल 1.48 करोड़ रुपए का जुर्माना भी लगाया है। यह जानकारी शुक्रवार देर रात पारित 150 पन्नों के अंतिम आदेश के अनुसार सामने आई है। 

नियामक ने जीईईएल पर 30 लाख रुपए, चंद्रा पर 60 लाख रुपए और गोयनका पर 58 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। यह मामला 27 दिसंबर, 2018 को हुए एक 'जमा और घोषणा समझौते' से संबंधित है, जिसके तहत एस्सेल होम और एस्सेल समूह से जुड़ी अन्य उधारकर्ता इकाइयों द्वारा लिए गए ऋण के लिए सुरक्षा के रूप में जीईईएल की हैदराबाद स्थित संपत्ति के मूल स्वामित्व दस्तावेज इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (आईएचएफएल) को सौंप दिए गए थे। 

सेबी ने कहा कि जीईईएल की संपत्ति का उपयोग एक संबंधित-पक्ष लेनदेन था और कंपनी अपनी ऑडिट समिति से पूर्व मंजूरी पाने में विफल रही, जिससे एलओडीआर (सूचीबद्धता दायित्व और प्रकटीकरण आवश्यकताएं) नियमों का उल्लंघन हुआ। नियामक ने आगे कहा कि गोयनका और चंद्रा को यह जानकारी होने के बावजूद कि हैदराबाद स्थित जमीन को सुरक्षा के रूप में रखा गया था और मूल दस्तावेज जून 2020 तक ऋणदाता के पास थे, जीईईएल ने अपने वित्तीय विवरणों में आवश्यक खुलासे नहीं किए।  

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!