Edited By jyoti choudhary,Updated: 29 Jan, 2026 01:06 PM

नया साल 2026 शुरू हुए एक महीना पूरा होने वाला है और जनवरी के खत्म होते ही फरवरी की शुरुआत कई बड़े बदलावों के साथ होगी। 1 फरवरी 2026 से कुछ नए नियम लागू होने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा। आइए जानते हैं 1...
बिजनेस डेस्कः नया साल 2026 शुरू हुए एक महीना पूरा होने वाला है और जनवरी के खत्म होते ही फरवरी की शुरुआत कई बड़े बदलावों के साथ होगी। 1 फरवरी 2026 से कुछ नए नियम लागू होने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा। आइए जानते हैं 1 फरवरी से क्या-क्या बदलने वाला है।
LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव
हर महीने की तरह 1 फरवरी को भी ऑयल मार्केटिंग कंपनियां LPG सिलेंडर की नई कीमतें जारी करेंगी। घरेलू और 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की दरों में बदलाव संभव है। पिछले महीने कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 14.50 रुपए की कटौती की गई थी। अब फरवरी में कीमतें बढ़ेंगी या घटेंगी, इस पर सभी की नजर रहेगी।
CNG-PNG और ATF के नए रेट
LPG के साथ-साथ 1 फरवरी से CNG, PNG और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की नई कीमतें भी लागू होंगी। ऑयल कंपनियां हर महीने की शुरुआत में इनकी समीक्षा करती हैं। नई दरों का असर वाहन चालकों और हवाई यात्रा के किराए पर पड़ सकता है।
FASTag यूजर्स के लिए बदले नियम
FASTag इस्तेमाल करने वालों के लिए बड़ा बदलाव होने जा रहा है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने कार, जीप और वैन के लिए FASTag जारी करते समय KYC वेरिफिकेशन प्रक्रिया को खत्म कर दिया है। यह नया नियम 1 फरवरी से लागू होगा। FASTag एक्टिव होने के बाद अलग से KYC कराने की जरूरत नहीं होगी। अब टैग जारी करने से पहले सभी जरूरी जांच पूरी करने की जिम्मेदारी बैंकों की होगी।
पान-मसाला, सिगरेट और तंबाकू महंगे हो सकते हैं
1 फरवरी से पान-मसाला, सिगरेट और तंबाकू जैसे उत्पादों पर टैक्स बढ़ाया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इन उत्पादों पर अतिरिक्त कर लगाया जाएगा, जो GST से अलग होगा। इसमें उत्पाद शुल्क और उपकर (Cess) शामिल होंगे। टैक्स बढ़ने से इनकी कीमतें बढ़ सकती हैं।
आम लोगों पर क्या होगा असर?
इन बदलावों का सीधा असर ईंधन खर्च, ट्रांसपोर्ट, टोल भुगतान और रोजमर्रा के खर्च पर पड़ सकता है। ऐसे में फरवरी की शुरुआत आम लोगों के लिए कुछ राहत और कुछ महंगाई दोनों लेकर आ सकती है।