बाजार में सुस्त शुरुआत, सेंसेक्स 90 अंक फिसला

Edited By Updated: 30 May, 2023 10:33 AM

slow start in the market bse slips 90 points

हफ्ते के दूसरे कारेाबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में सुस्त शुरुआत हुई। शुरुआती कारोबार में सेसेक्स 90 अंक तक फिसलता दिखा। वहीं निफ्टी भी कमजोर होकर 18600 के नीचे पहुंच गया। हालांकि बाजार में निचले स्तरों पर खरीदारी दिखी और यह जल्द ही हरे निशान पर लौट...

नई दिल्लीः हफ्ते के दूसरे कारेाबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में सुस्त शुरुआत हुई। शुरुआती कारोबार में सेसेक्स 90 अंक तक फिसलता दिखा। वहीं निफ्टी भी कमजोर होकर 18600 के नीचे पहुंच गया। हालांकि बाजार में निचले स्तरों पर खरीदारी दिखी और यह जल्द ही हरे निशान पर लौट आया। फिलहास सेंसेक्स 121.9 (0.19%) अंकों की बढ़त के साथ 62968 अंकों के लेवल पर कारोबार करता दिख रहा है। वहीं दूसरी ओर निफ्टी 47.80 (0.26%) अंकों की मजबूती के साथ 18,646.45 अंकों के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी के अधिकतर इंडेक्स हरे निशान पर कारोबार करते दिख रहे हैं। फिलहाल सेंसेक्स के 30 शेयरों में 22 शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!