Gautam Adani को बड़ा झटका, नेटवर्थ में बड़ी गिरावट, अमीरों की लिस्ट में फिसले

Edited By Updated: 29 Sep, 2026 12:27 PM

major setback for gautam adani significant in net worth

घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को भारी बिकवाली देखने को मिली। इसका असर अडानी ग्रुप के शेयरों पर भी पड़ा और ग्रुप की सभी सूचीबद्ध कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। शेयरों में गिरावट के चलते चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में करीब 3.99 अरब डॉलर की...

नई दिल्लीः घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को भारी बिकवाली देखने को मिली। इसका असर अडानी ग्रुप के शेयरों पर भी पड़ा और ग्रुप की सभी सूचीबद्ध कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। शेयरों में गिरावट के चलते चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में करीब 3.99 अरब डॉलर की कमी आई।

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, गिरावट के बाद गौतम अडानी की कुल संपत्ति करीब 103 अरब डॉलर रह गई है। इसके साथ ही वह एशिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में एक पायदान नीचे खिसककर दूसरे नंबर पर आ गए हैं।

झांग यिमिंग फिर एशिया के सबसे अमीर

टिकटॉक के संस्थापक झांग यिमिंग की नेटवर्थ करीब 105 अरब डॉलर बताई गई है। इसके साथ वह एक बार फिर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। वैश्विक स्तर पर गौतम अडानी 20वें स्थान पर हैं। हालांकि, साल की शुरुआत से उनकी संपत्ति में अभी भी करीब 18.3 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। वहीं झांग यिमिंग की नेटवर्थ में इस साल करीब 40.3 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।

अडानी ग्रुप के सभी शेयरों में गिरावट

सोमवार के कारोबार में अडानी ग्रुप की सभी प्रमुख कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

  • अडानी ग्रीन एनर्जी: 4.27% नीचे
  • अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस: 3.94% नीचे
  • अडानी पावर: 3.30% नीचे
  • अडानी एंटरप्राइजेज: 3.02% नीचे
  • अडानी टोटल गैस: 2.64% नीचे
  • अडानी पोर्ट्स: 2.38% नीचे
  • अंबुजा सीमेंट्स: 2.56% नीचे
  • ACC: 1.89% नीचे
  • NDTV: 0.90% नीचे

मुकेश अंबानी की संपत्ति में भी गिरावट

शेयर बाजार की गिरावट का असर रिलायंस इंडस्ट्रीज पर भी पड़ा। कंपनी के शेयरों में सोमवार को 2 फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। इसके चलते चेयरमैन मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में करीब 2.01 अरब डॉलर की कमी आई।

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, मुकेश अंबानी की नेटवर्थ करीब 78.9 अरब डॉलर है और वह दुनिया के अमीरों की सूची में 24वें स्थान पर हैं। इस साल उनकी संपत्ति में करीब 28.9 अरब डॉलर की कमी आई है।

एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर

दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में एलन मस्क 902 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं। इस साल उनकी संपत्ति में करीब 283 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है।

इस सूची में लैरी पेज 294 अरब डॉलर के साथ दूसरे, सर्गेई ब्रिन 273 अरब डॉलर के साथ तीसरे, जेफ बेजोस 272 अरब डॉलर के साथ चौथे और माइकल डेल 254 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ पांचवें स्थान पर हैं। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!