शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 300 अंक टूटा, निफ्टी 22,000 के करीब

Edited By Updated: 03 Mar, 2025 10:19 AM

stock market declines bse falls 300 points nifty close to 22 000

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी सोमवार (3 मार्च) को सेंसेक्स 300 अंक गिरकर 73,000 से नीचे कारोबार कर रहा है। निफ्टी भी 100 अंकों की गिरावट के साथ 22,000 के स्तर पर है। सुबह सेंसेक्स ने हरे निशान में खुलने के बाद 73,649 का हाई बनाया था। यानी, ऊपरी...

मुंबईः हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी सोमवार (3 मार्च) को सेंसेक्स 300 अंक गिरकर 73,000 से नीचे कारोबार कर रहा है। निफ्टी भी 100 अंकों की गिरावट के साथ 22,000 के स्तर पर है। सुबह सेंसेक्स ने हरे निशान में खुलने के बाद 73,649 का हाई बनाया था। यानी, ऊपरी स्तरों से बाजार में करीब 800 अंकों की गिरावट आई है। सरकारी बैंकों के शेयर सबसे ज्यादा टूटे हैं।

निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स 1.50% गिरकर कारोबार कर रहा है। मीडिया इंडेक्स में भी करीब इतनी ही गिरावट है। हालांकि ऑटो और आईटी इंडेक्स 0.50% चढ़कर कारोबार कर रहे हैं।

ग्लोबल मार्केट में 1% से ज्यादा की तेजी

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई और हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग में 1% से ज्यादा की तेजी है। चीन का शंघाई कम्पोजिट करीब आधा फीसदी ऊपर है।
  • 28 फरवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 11,639 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 12,308 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
  • 28 फरवरी को अमेरिका का डाओ जोंस 1.39% चढ़कर 43,840 के स्तर पर बंद हुआ। S&P 500 में 1.59% और नैस्डेक कंपोजिट में 1.63% की तेजी रही।

शुक्रवार को 1414 अंक गिरा था सेंसेक्स

शुक्रवार (28 फरवरी) को सेंसेक्स 1414 अंक (1.90%) की गिरावट के साथ बंद 73,198 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 420 अंक (1.86%) गिरकर 22,124 के स्तर पर बंद हुआ। BSE स्मॉल कैप में 1,028 अंक (2.33%) की गिरावट रही, यह 43,082 के स्तर पर बंद हुआ। मिड कैप में भी 853 अंक (2.16%) की गिरावट रही, ये 38,592 के स्तर पर बंद हुआ।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!