वैश्विक तनाव फिर बढ़ने से शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी पर दबाव

Edited By Updated: 29 Jun, 2026 01:05 PM

stock market falls due to renewed global tensions

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर बढ़ी तनातनी से सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को उतार-चढ़ाव देखने को मिला। बीएसई सेंसेक्स 347.96 अंक टूटकर 76,752.51 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 91.60 अंक की गिरावट के साथ 23,962.35 अंक पर पहुंच गया।

मुंबईः अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर बढ़ी तनातनी से सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को उतार-चढ़ाव देखने को मिला। बीएसई सेंसेक्स 347.96 अंक टूटकर 76,752.51 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 91.60 अंक की गिरावट के साथ 23,962.35 अंक पर पहुंच गया। 

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में कोटक महिंद्रा बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अडानी पोर्ट्स, इंटरग्लोब एविएशन, एचसीएल टेक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। वहीं, इटर्नल, ट्रेंट, एशियन पेंट्स और टेक महिंद्रा के शेयर में बढ़त दर्ज की गई। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की 225 गिरावट में रहे जबकि चीन के एसएसई कम्पोजिट तथा हांगकांग के हैंग सेंग में बढ़त दर्ज की गई। 

अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार को मामूली गिरावट के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.72 प्रतिशत की बढ़त के साथ 72.51 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहा। हालांकि, यह अब भी अपेक्षाकृत अनुकूल स्तर पर है। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को शुद्ध लिवाल रहे थे और उन्होंने 383.76 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 109.25 अंक और निफ्टी 34.35 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था। मुहर्रम के कारण शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार बंद थे।  

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!