शेयर बाजार में सुस्ती: सेंसेक्स 100 अंक टूटकर संभला, निफ्टी 21250 के पार

Edited By jyoti choudhary,Updated: 24 Jan, 2024 10:14 AM

stock market sluggish bse recovers after falling 100 points

शेयर बाजार बुधवार को कमजोरी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। वैश्विक मिलेजुले ग्लोबल संकेतों का बाजार पर असर दिखा। शुरुआती कारोबार में प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स लाल निशान पर कारोबार करते दिखे। इस दौरान एक समय पर सेंसेक्स 200 अंक फिसलकर 70000 के स्तर तक...

नई दिल्लीः शेयर बाजार बुधवार को कमजोरी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। वैश्विक मिलेजुले ग्लोबल संकेतों का बाजार पर असर दिखा। शुरुआती कारोबार में प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स लाल निशान पर कारोबार करते दिखे। इस दौरान एक समय पर सेंसेक्स 200 अंक फिसलकर 70000 के स्तर तक फिसल गया। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी भी टूटकर 21200 के लेवल के नीचे पहुंच गया। हालांकि उसके बाद बाजार में खरीदारी लौटी। 

9 बजकर 54 मिनट पर सेंसेक्स 198.32 (0.28%) अंकों की बढ़त के साथ 70,650.25 के स्तर पर जबकि निफ्टी 69.16 (0.33%) अंक मजबूत होकर 21,307.95 के लेवल पर कारोबार करता दिखा।

कल बाजार में रही थी गिरावट

इससे पहले कल यानी 23 जनवरी को गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 1,053 अंक की गिरावट के साथ 70,370 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 333 अंक की गिरावट रही। ये 21,238 के स्तर पर बंद हुआ था।

जी-सोनी की मर्जर डील कैंसिल होने के बाद आज जी एंटरटेनमेंट के शेयर में 30% की गिरावट रही। ये 70.50 रुपए (30.47%) की गिरावट के साथ 160.90 रुपए पर बंद हुआ था।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!