चिंता छोड़िए! समोसा-जलेबी पर नहीं लगेगा कोई चेतावनी लेबल, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी सफाई

Edited By Updated: 16 Jul, 2025 12:03 PM

stop worrying there will be no warning label on samosa and jalebi

समोसा और जलेबी जैसे लोकप्रिय भारतीय स्नैक्स को लेकर चल रही बहस के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने साफ किया है कि उसने इन खाद्य उत्पादों पर कोई चेतावनी लेबल लगाने का निर्देश नहीं दिया है। मंत्रालय ने कहा कि हाल ही में जारी सलाह केवल लोगों में छिपी...

बिजनेस डेस्कः समोसा और जलेबी जैसे लोकप्रिय भारतीय स्नैक्स को लेकर चल रही बहस के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने साफ किया है कि उसने इन खाद्य उत्पादों पर कोई चेतावनी लेबल लगाने का निर्देश नहीं दिया है। मंत्रालय ने कहा कि हाल ही में जारी सलाह केवल लोगों में छिपी वसा और अतिरिक्त चीनी के नुकसान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से दी गई थी।

क्या था मामला?

21 जून को केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्यसलिला श्रीवास्तव ने सभी मंत्रालयों, कार्यालयों और स्वायत्त संस्थाओं को अपने परिसर में तेल और चीनी के दुष्प्रभावों पर जागरूकता बोर्ड लगाने, स्वस्थ खानपान को बढ़ावा देने और स्टेशनरी पर स्वास्थ्य संदेश प्रकाशित करने की सलाह दी थी।

इसके बाद मीडिया और सोशल मीडिया पर यह भ्रम फैल गया कि सरकार समोसा-जलेबी जैसे पारंपरिक भारतीय स्नैक्स पर प्रतिबंध लगाने या चेतावनी लेबल लगाने जा रही है।

मंत्रालय ने क्या कहा?

मंगलवार को जारी स्पष्टीकरण में मंत्रालय ने कहा, ''यह सलाह किसी खास खाद्य वस्तु के खिलाफ नहीं है। इसका उद्देश्य स्वस्थ जीवनशैली और एनसीडी (गैर-संचारी रोगों) से निपटना है। भारत की समृद्ध स्ट्रीट फूड संस्कृति को निशाना बनाने का कोई इरादा नहीं है।"

मोटापा बढ़ने की चिंता

लैंसेट जीबीडी 2021 रिपोर्ट के अनुसार, भारत में मोटापा तेजी से बढ़ रहा है। 2021 में जहां 1.8 करोड़ वयस्क अधिक वजन या मोटापे से ग्रस्त थे, वहीं 2050 तक यह संख्या बढ़कर 44.9 करोड़ होने की आशंका है।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!