Edited By jyoti choudhary,Updated: 02 Apr, 2026 03:33 PM

गुरुवार, 2 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली। हालांकि बाजार बंद होने के कुछ समय पहले बाजार ने शानदार रिकवरी की। सुबह की बड़ी गिरावट के बाद BSE Sensex दिन के निचले स्तर से करीब 1600 अंक उछलकर हरे निशान में पहुंच गया, जबकि...
बिजनेस डेस्कः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक आक्रामक बयान ने गुरुवार को दिनया भर के बाजारों को हिलाकर रख दिया था। भारत भी इस वैश्विक झटके से अछूता नहीं रहा, भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली। हालांकि बाजार बंद होने के कुछ समय पहले बाजार ने शानदार रिकवरी की। सुबह की बड़ी गिरावट के बाद BSE Sensex दिन के निचले स्तर से करीब 1600 अंक उछलकर हरे निशान में पहुंच गया, जबकि Nifty 50 ने भी वापसी करते हुए 22,600 का स्तर दोबारा हासिल कर लिया।
BSE Sensex 185.23 अंक उछल कर 73,319.55 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि Nifty में 33.70 अंक की तेजी आई, ये 22,713.10 के स्तर पर बंद हुआ।
रिकवरी की 3 बड़ी वजहें
1. निचले स्तर पर खरीदारी
शुरुआती गिरावट के बाद निवेशकों ने सस्ते भाव पर खरीदारी शुरू की, जिससे बाजार में तेजी आई। खासतौर पर आईटी और टेक शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली।
2. रुपए में जोरदार मजबूती
भारतीय रुपए में करीब 2% की बड़ी उछाल आई, जो 12 साल में सबसे बड़ी तेजी मानी जा रही है।
Reserve Bank of India (RBI) की सख्ती के चलते रुपए ने डॉलर के मुकाबले मजबूती दिखाई, जिससे बाजार को सपोर्ट मिला।
3. तकनीकी सपोर्ट
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जब तक निफ्टी 22,220 के ऊपर बना रहता है, तब तक बाजार में रिकवरी और लॉन्ग पोजिशन की संभावना बनी रहेगी।