चीनी के बाद प्याज पर भी लागू होगी स्टॉक सीमा

Edited By Updated: 30 Aug, 2017 05:05 PM

sugar will be applied on the onion after the stock limit

चीना के बाद प्याज़ की बढ़ती कीमतों पर लगाम कसने के लिए केंद्र सरकार ने राज्यों से सटोरियों के खिलाफ एक्शन

नई दिल्लीः चीना के बाद प्याज़ की बढ़ती कीमतों पर लगाम कसने के लिए केंद्र सरकार ने राज्यों से सटोरियों के खिलाफ एक्शन करने और व्यापारियों पर प्याज की स्टॉक सीमा लागू करने के लिए कहा हैं। राष्ट्रीय राजधानी में प्याज़ की कीमतें 38 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई हैं। खाद्य मंत्रालय ने कहा कि केंद्र ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को प्याज़ के कारोबारियों और सौदागरों पर नियंत्रणकारी कदम लगाए ताकि इस आवश्यक वस्तु की वाजिब दाम पर पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके। मंत्रालय ने इस निर्णय को 25 अगस्त को अधिसूचित किया था।

खाद्य मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि राज्य सरकारें अब प्याज़ की स्टॉक सीमा तय कर सकती हैं साथ ही जमाख़ोरी विरोध अभियान, सटोरियों और जमाख़ोरों के खिलाफ एक्श्न करने जैसे बहुत से कदम उठा सकती हैं। बयान के मुताबिक यह कदम हाल के हफ्तों खास जुलाई के अंत से अब तक प्याज़ की कीमतों में अनियंत्रित वृद्धि के चलते उठाया गया है। पूरे भारत के औसत के आधार पर प्याज़ की कीमतें रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 28.94 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई हैं। वहीं महानगरों में इसके दाम ओर बढ़े हैं। न्नई में यही 31 रुपये प्रति किलोग्राम, दिल्ली में 38 रुपये, कोलकाता में 40 रुपए और मुंबई में 33 रुपए प्रति किलोग्राम तक तक चली गई हैं।
 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!