Rate cut impact: दो सरकारी बैंकों ने घटा दी ब्याज दरें, होम–कार लोन की EMI होगी कम

Edited By Updated: 06 Dec, 2025 12:20 PM

relief for home car and personal loan borrowers

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा 5 दिसंबर को रेपो रेट में कटौती किए जाने के बाद दो प्रमुख सरकारी बैंक बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) और बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने बड़ा ऐलान कर दिया। रेपो रेट 5.50% से घटकर 5.25% होने के तुरंत बाद बैंकों ने अपनी प्रमुख रेपो बेस्ड...

बिजनेस डेस्कः भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा 5 दिसंबर को रेपो रेट में कटौती किए जाने के बाद दो प्रमुख सरकारी बैंक बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) और बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने बड़ा ऐलान कर दिया। रेपो रेट 5.50% से घटकर 5.25% होने के तुरंत बाद बैंकों ने अपनी प्रमुख रेपो बेस्ड लेंडिंग रेट में कटौती कर दी, जिससे होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन लेने वाले ग्राहकों की EMI में कमी आ सकती है।

यह भी पढ़ें: होम लोन, ऑटो लोन की EMI का घटेगा बोझ, RBI ने सुनाया बड़ा फैसला

दोनों बैंकों की नई ब्याज दरें

  • बैंक ऑफ इंडिया (BOI)
  • रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (RBLR) 8.35% से घटाकर 8.10%
  • नई दरें 6 दिसंबर से प्रभावी

बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB)

  • बड़ौदा रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (BRLLR) 8.15% से घटाकर 7.90%
  • नई दरें 6 दिसंबर से लागू

इससे पहले इंडियन बैंक भी 3 दिसंबर से अपनी MCLR में 5 बेसिस प्वाइंट की कटौती करके उसे 8.80% कर चुका है।

यह भी पढ़ें: 2026 से RBI के नए डिजिटल बैंकिंग नियम लागू, आपको क्या होगा फायदा?

फरवरी 2025 से अब तक 1.25% घटी रेपो रेट

RBI ने फरवरी 2025 से अब तक चार किस्तों में कुल 1.25% की रेपो रेट कटौती की है। अगस्त और अक्टूबर 2025 में दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया था और रेपो 5.50% पर स्थिर रहा था।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!