सनटेक रियल्टी का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 17% बढ़कर 57 करोड़ रुपए

Edited By Updated: 27 Oct, 2026 12:01 PM

suntech realty s net profit rises 17 to rs 57 crore second quarter

सनटेक रियल्टी लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 17 प्रतिशत बढ़कर 57.11 करोड़ रुपए रहा। कंपनी का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में 48.96 करोड़ रुपए था। रियल एस्टेट कंपनी ने

नई दिल्लीः सनटेक रियल्टी लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 17 प्रतिशत बढ़कर 57.11 करोड़ रुपए रहा। कंपनी का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में 48.96 करोड़ रुपए था। रियल एस्टेट कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 की जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी की कुल आय 27 प्रतिशत बढ़कर 333.82 करोड़ रुपए हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 262.16 करोड़ रुपए थी। 

चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में कंपनी का शुद्ध लाभ बढ़कर 99.07 करोड़ रुपए हो गया, जो एक साल पहले की समान अवधि में 82.39 करोड़ रुपए था। अप्रैल-सितंबर अवधि में कंपनी की कुल आय बढ़कर 535.85 करोड़ रुपए हो गई, जो पिछले साल की समान अवधि में 463.69 करोड़ रुपए थी। 

परिचालन के मोर्चे पर, सनटेक रियल्टी ने बताया कि दूसरी तिमाही में उसकी पूर्व-बिक्री 17 प्रतिशत बढ़कर 824 करोड़ रुपए रही। वहीं, चालू वित्त वर्ष के पहले छह महीनों में पूर्व-बिक्री 19 प्रतिशत बढ़कर 1,611 करोड़ रुपए हो गई। मुंबई स्थित सनटेक रियल्टी देश की प्रमुख रियल एस्टेट कंपनियों में से एक है। 
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!