अमेरिका के और प्रतिबंधों की तैयारी के बीच ईरानी रियाल रिकॉर्ड निचले स्तर पर

Edited By Updated: 24 Aug, 2026 03:38 PM

the iranian rial hits a record low as the us prepares for further sanctions

ईरान की मुद्रा रियाल सोमवार को कारोबार शुरू होने के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 20.2 लाख रियाल के नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गई। ईरान की अर्थव्यवस्था लगातार जारी प्रतिबंधों और अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी से बुरी तरह प्रभावित हुई है। ईरान

दुबईः ईरान की मुद्रा रियाल सोमवार को कारोबार शुरू होने के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 20.2 लाख रियाल के नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गई। ईरान की अर्थव्यवस्था लगातार जारी प्रतिबंधों और अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी से बुरी तरह प्रभावित हुई है। ईरान के अनौपचारिक मुद्रा बाजार में रियाल में यह गिरावट ऐसे समय आई है जब अमेरिका और व्यापक प्रतिबंधों की घोषणा करने की तैयारी कर रहा है। 

अमेरिका ने कहा है कि ये प्रतिबंध ''आर्थिक रूप से निर्णायक'' होंगे और इससे ईरान पर दबाव और बढ़ेगा। अमेरिका और इज़राइल के 28 फरवरी को ईरान पर हमला करने से पहले ही उसकी मुद्रा पर दबाव कायम था। उस समय ईरान दोहरे अंक की मुद्रास्फीति और नकारात्मक वृद्धि से जूझ रहा था। हालांकि, करीब छह महीने से जारी युद्ध का ईरान की अर्थव्यवस्था पर और अधिक असर पड़ा है जिससे मुद्रा लगातार नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच रही है। 
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!