Gold-Silver Import: इन 15 बैंकों को मिली सोना-चांदी इंपोर्ट की मंजूरी, सरकार ने जारी की नई लिस्ट

Edited By Updated: 17 Apr, 2026 03:39 PM

these 15 banks receive approval to import gold and silver

सरकार ने उन 15 बैंकों की लिस्ट जारी कर दी है, जिन्हें सोना-चांदी इंपोर्ट करने की इजाजत दी है। 2 बैंक ऐसे हैं जिन्हें केवल सोना इंपोर्ट करने की अनुमित मिली है, इन्हें चांदी इंपोर्ट की परमिशन नहीं है। ये बैंक 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2029 तक...

बिजनेस डेस्कः सरकार ने उन 15 बैंकों की लिस्ट जारी कर दी है, जिन्हें सोना-चांदी इंपोर्ट करने की इजाजत दी है। 2 बैंक ऐसे हैं जिन्हें केवल सोना इंपोर्ट करने की अनुमित मिली है, इन्हें चांदी इंपोर्ट की परमिशन नहीं है। ये बैंक 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2029 तक सोना-चांदी इंपोर्ट कर सकते हैं।

मिनिस्ट्री और कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के तहत आने वाले विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) ने नया पब्लिक नोटिस जारी कर उन बैंकों की लिस्ट अपडेट कर दी है, जिन्हें सोना-चांदी इंपोर्ट करने की अनुमति दी गई है। 

किन बैंकों को मिली अनुमति?

  1. एक्सिस बैंक लिमिटेड (Axis Bank)
  2. आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड (ICICI Bank)
  3. एचडीएफसी बैंक लिमिटेड (HDFC Bank)
  4. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)
  5. पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank)
  6. बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India)
  7. Yes Bank लिमिटेड
  8. इंडसइंड बैंक लिमिटेड (IndusInd Bank)
  9. Deutsche Bank
  10. फेडरल बैंक लिमिटेड (Federal Bank)
  11. इंडियन ओवरसीज बैंक
  12. कोटक महिंद्रा बैंक
  13. Karur Vysya बैंक लिमिटेड
  14. इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल बैंक ऑफ चाइना लिमिटेड
  15. RBL बैंक लिमिटेड

इन दो बैंकों को मिली सोना इंपोर्ट की अनुमति

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और SBER Bank को सिर्फ सोना इंपोर्ट करने की अनुमति मिली है। ये बैंक चांदी इंपोर्ट नहीं कर सकते।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!