नियमों की अनदेखी पर FDA की बड़ी कार्रवाई : अकोला में Blinkit का लाइसेंस सस्पेंड, मुंबई के 2 नामी रेस्टोरेंट भी बंद

Edited By Updated: 02 Sep, 2026 09:47 PM

fda takes major action against those who ignore the rules

महाराष्ट्र में खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) द्वारा खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता मानकों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में नियमों की धज्जियां उड़ाने पर एफडीए (FDA) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अकोला स्थित क्विक...

मुंबई: महाराष्ट्र में खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) द्वारा खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता मानकों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में नियमों की धज्जियां उड़ाने पर एफडीए (FDA) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अकोला स्थित क्विक कॉमर्स कंपनी 'ब्लिंकिट' (Blinkit) के सेंटर का फूड लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही मुंबई के दो नामी रेस्टोरेंट्स के खिलाफ भी कड़ा एक्शन लिया गया है।

सुधार नोटिस के बाद भी नहीं सुधरी ब्लिंकिट
अकोला स्थित ब्लिंकिट सेंटर की दोबारा जांच के दौरान पाया गया कि कंपनी पहले दिए गए सुधार नोटिस के बाद भी कमियों को दूर करने में विफल रही। इस मामले में 31 अगस्त को हुई सुनवाई के बाद नियमों का पालन न करने पर एफडीए ने अगले आदेश तक ब्लिंकिट सेंटर का फूड लाइसेंस निलंबित कर दिया है। जांच में सामने आया कि भोजन को गलत तरीके से रखा जा रहा था, खराब खाना मौजूद था, और स्टोर्स पर कॉकरोच व गंदगी पाई गई। इसके अलावा, फूड हैंडलर्स बिना आवश्यक मेडिकल सर्टिफिकेट दिखाए काम कर रहे थे।

मुंबई के 'दिल्ली स्वीट' में नाले के पास रखा मिला खाना
कार्रवाई की आंच मुंबई तक पहुंच गई है, जहां मलाड स्थित 'दिल्ली स्वीट एंड भेलपुरी हाउस' के खिलाफ गंभीर अनियमितताएं मिलीं। जांच में पता चला कि यहाँ भोजन गंदे नालों के पास रखा गया था। खाना बनाने और पीने के पानी के लिए बिना फिल्टर वाले नल का उपयोग हो रहा था और उसकी कोई जांच रिपोर्ट भी नहीं थी। यहाँ बिना लेबल और बिना एक्सपायरी डेट के पनीर और लस्सी का स्टॉक मिला। बेहद गंभीर बात यह रही कि वहां मौजूद 36 फूड हैंडलर्स में से 26 के पास आवश्यक मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट तक नहीं था।

'गुलजार मोहम्मदी होटल' को हाइजीन टेस्ट में मिले सिर्फ 28% नंबर
कुर्ला वेस्ट स्थित 'गुलजार मोहम्मदी होटल' की जांच में भी चौंकाने वाली कमियां सामने आईं। यहाँ ड्रेनेज व्यवस्था खराब थी, कॉकरोच घूम रहे थे, सड़ा हुआ खाना था और पानी की टेस्ट रिपोर्ट गायब थी। हाइजीन टेस्ट में इस होटल को 88 में से सिर्फ 24 अंक (यानी केवल 28%) हासिल हुए। एफडीए ने कड़ी कार्रवाई करते हुए निलंबन अवधि के दौरान होटल में भोजन बनाने, उसका भंडारण करने, उसे बेचने और वितरित करने पर पूरी तरह से रोक लगा दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!