टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की जनवरी में कुल बिक्री 15% बढ़कर 33,880 इकाई

Edited By Updated: 02 Feb, 2026 02:06 PM

toyota kirloskar motor s total sales increased by 15 to 33 880 units january

वाहन विनिर्माता कंपनी टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की जनवरी में कुल बिक्री 15 प्रतिशत बढ़कर 33,880 इकाई हो गई। जनवरी 2025 में यह 29,371 इकाई रही थी। मोटर वाहन कंपनी ने बयान में कहा कि घरेलू बिक्री जनवरी 2025 की 26,178 इकाई के मुकाबले 17 प्रतिशत बढ़कर...

नई दिल्लीः वाहन विनिर्माता कंपनी टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की जनवरी में कुल बिक्री 15 प्रतिशत बढ़कर 33,880 इकाई हो गई। जनवरी 2025 में यह 29,371 इकाई रही थी। मोटर वाहन कंपनी ने बयान में कहा कि घरेलू बिक्री जनवरी 2025 की 26,178 इकाई के मुकाबले 17 प्रतिशत बढ़कर पिछले महीने 30,630 इकाई हो गई। वहीं निर्यात भी दो प्रतिशत बढ़कर 3,250 इकाई रहा जो एक साल पहले इसी महीने 3,193 इकाई रहा था। 

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) के कार्यकारी उपाध्यक्ष (सेल्स-सर्विस-यूज्ड कार बिजनेस) सबरी मनोहर ने कहा, ''वर्ष 2026 की शुरुआत सकारात्मक और उत्साहजनक रही है। हमारे उत्पाद खंड की निरंतर मजबूती व गुणवत्ता के साथ ही सुरक्षा एवं स्थिरता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता पर ग्राहकों के विश्वास से यह गति बनी हुई है।''  
 

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!