तीसरी तिमाही में मीशो का घाटा बढ़कर 491 करोड़ रुपये पर पहुंचा

Edited By Updated: 31 Jan, 2026 12:46 PM

meesho s losses widened to 491 crore in the third quarter

ई-कॉमर्स कंपनी मीशो का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में शुद्ध घाटा बढ़कर 490.6 करोड़ रुपए हो गया। त्योहारी मौसम में खर्चे बढ़ जाने से घाटे में यह बढ़ोतरी हुई है। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 37.43 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था। कंपनी...

नई दिल्लीः ई-कॉमर्स कंपनी मीशो का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में शुद्ध घाटा बढ़कर 490.6 करोड़ रुपए हो गया। त्योहारी मौसम में खर्चे बढ़ जाने से घाटे में यह बढ़ोतरी हुई है। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 37.43 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था। कंपनी ने शुक्रवार को जारी एक बयान में अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही के वित्तीय नतीजों की जानकारी दी। आलोच्य तिमाही में मीशो का कुल खर्च करीब 44 प्रतिशत बढ़कर 4,071 करोड़ रुपए हो गया। खर्च का 3,821.3 करोड़ रुपए का हिस्सा 'अन्य व्यय' की श्रेणी में रहा। 

हालांकि, समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी का परिचालन राजस्व सालाना आधार पर 31 प्रतिशत बढ़कर 3,517.5 करोड़ रुपए हो गया। दिसंबर 2024 तिमाही में यह 2,678.64 करोड़ रुपए था। मीशो के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विदित आत्रे ने बयान में कहा, "तीसरी तिमाही के नतीजे हमारी कंपनी की बढ़ती ताकत को दिखाते हैं। अब ज्यादा ग्राहक बार-बार खरीदारी कर रहे हैं, जिससे हमारे कारोबार को मजबूती मिल रही है।" 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!