ट्रंप के फैसले से क्रिप्टो मार्केट में हलचल, Bitcoin लुढ़ककर 92,000 डॉलर के लेवल पर

Edited By Updated: 19 Jan, 2026 11:20 AM

trump s decision causes turmoil in crypto market bitcoin plunges 92 000 level

दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन में सोमवार (19 जनवरी) को जोरदार गिरावट देखने को मिली। वैश्विक बाजारों में बढ़ती अनिश्चितता के बीच बिटकॉइन फिसलकर 92,000 डॉलर के स्तर के आसपास आ गया।

बिजनेस डेस्कः दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन में सोमवार (19 जनवरी) को जोरदार गिरावट देखने को मिली। वैश्विक बाजारों में बढ़ती अनिश्चितता के बीच बिटकॉइन फिसलकर 92,000 डॉलर के स्तर के आसपास आ गया।

क्रिप्टो बाजार पर दबाव की सबसे बड़ी वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का नया टैरिफ ऐलान है। ट्रम्प ने 17 जनवरी को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पोस्ट कर बताया कि 1 फरवरी से ग्रीनलैंड मुद्दे को लेकर आठ यूरोपीय देशों पर 10% आयात शुल्क लगाया जाएगा। इन देशों में डेनमार्क, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, नॉर्वे, स्वीडन, नीदरलैंड्स और ब्रिटेन शामिल हैं।

जून तक समझौता नहीं हुआ तो बढ़ सकता है टैरिफ

ट्रम्प ने साफ किया है कि अगर जून तक ग्रीनलैंड की “पूरी और अंतिम खरीद” को लेकर कोई समझौता नहीं होता है, तो यह टैरिफ बढ़ाकर 25% तक किया जा सकता है। इस बयान को कई यूरोपीय नेताओं ने ब्लैकमेल और खतरनाक कदम करार दिया है। इससे ट्रांसअटलांटिक रिश्तों में तनाव और गहराने की आशंका जताई जा रही है।

जोखिम से दूरी, सुरक्षित निवेश की ओर झुकाव

भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने के साथ ही निवेशकों में जोखिम से बचने की भावना तेज हो गई है। इसका सीधा असर क्रिप्टो बाजार पर पड़ा है। CoinGlass के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में करीब 600 मिलियन डॉलर की लॉन्ग पोजीशंस लिक्विडेट हो गईं। इनमें से केवल एक घंटे के भीतर ही 514 मिलियन डॉलर की लिक्विडेशन दर्ज की गई।

क्रिप्टो मार्केट कैप में बड़ी गिरावट
CoinMarketCap के अनुसार, वैश्विक क्रिप्टो मार्केट कैप में करीब 85 अरब डॉलर की कमी आई है और यह घटकर 3.12 ट्रिलियन डॉलर रह गया है। यह 2.65% की गिरावट को दर्शाता है। बीते 24 घंटों में क्रिप्टो बाजार का कुल ट्रेडिंग वॉल्यूम 93.88 बिलियन डॉलर रहा।

प्रमुख क्रिप्टोकरेंसियों का हाल (19 जनवरी 2026, सुबह)

  • Bitcoin (BTC): $92,292.75 (24 घंटे में 2.8% गिरावट)

                   मार्केट कैप: $1.84 ट्रिलियन | वॉल्यूम: $29.29 बिलियन

  • Ethereum (ETH): $3,195.84 (24 घंटे में 3.13% गिरावट)

                   मार्केट कैप: $385.72 बिलियन | वॉल्यूम: $20.41 बिलियन

  • Tether (USDT): $0.9996 (लगभग स्थिर)

                   मार्केट कैप: $186.92 बिलियन | वॉल्यूम: $75.67 बिलियन

  • Binance Coin (BNB): $917.34 (2.97% गिरावट)

                   मार्केट कैप: $125.09 बिलियन

  • XRP: $1.94 (5.14% गिरावट)

                  मार्केट कैप: $118.4 बिलियन

क्या 90,000 डॉलर तक फिसल सकता है बिटकॉइन?

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि अगर मौजूदा सपोर्ट लेवल टूटता है, तो बिटकॉइन के लिए 90,000 डॉलर अगला अहम स्तर हो सकता है। फिलहाल क्रिप्टो बाजार में बिटकॉइन की डॉमिनेंस 59.1% बनी हुई है, जबकि एथेरियम की 12.4% और अन्य टोकन्स की हिस्सेदारी 28.5% है।


 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!