Edited By jyoti choudhary,Updated: 19 Mar, 2026 04:31 PM

गुरुवार को ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी बाजार में तेज गिरावट देखने को मिली। CoinMarketCap के मुताबिक दोपहर 1 बजे तक कुल मार्केट कैप घटकर 2.40 ट्रिलियन डॉलर रह गया। पिछले 24 घंटे में इसमें 5% से ज्यादा की गिरावट आई, जिससे करीब 0.13 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 12...
बिजनेस डेस्कः गुरुवार को ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी बाजार में तेज गिरावट देखने को मिली। CoinMarketCap के मुताबिक दोपहर 1 बजे तक कुल मार्केट कैप घटकर 2.40 ट्रिलियन डॉलर रह गया। पिछले 24 घंटे में इसमें 5% से ज्यादा की गिरावट आई, जिससे करीब 0.13 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 12 लाख करोड़ रुपए) का नुकसान हुआ।
बिटकॉइन में बड़ी गिरावट
दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में 24 घंटे के भीतर 5% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। इसकी कीमत 70,000 डॉलर के स्तर से नीचे फिसल गई और दोपहर 1 बजे यह करीब 69,960 डॉलर पर ट्रेड कर रही थी। कुछ दिन पहले ही बिटकॉइन 75,000 डॉलर के पार पहुंचा था।
बाकी प्रमुख क्रिप्टो का हाल
- दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टो Ethereum में 6% से ज्यादा गिरावट आई और यह 2,162 डॉलर के आसपास ट्रेड कर रही थी।
- XRP (रिपल) करीब 4% गिरकर 1.46 डॉलर पर
- BNB 4% से ज्यादा टूटकर 644 डॉलर पर
- Solana करीब 5% गिरकर 90 डॉलर से नीचे
इसके अलावा Dogecoin, Cardano, Avalanche और Shiba Inu में भी 5% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई।
गिरते बाजार में ये कॉइन चमके
जहां एक ओर बाजार दबाव में रहा, वहीं Pi Network ने 2% से ज्यादा की तेजी दिखाई और 0.1766 डॉलर पर पहुंच गया। इसके अलावा Quant में भी 6% से ज्यादा उछाल देखा गया।
गिरावट की वजह क्या?
इस गिरावट के पीछे मुख्य कारण Federal Reserve का हालिया फैसला माना जा रहा है। फेड ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया, जिससे निवेशकों ने जोखिम वाले एसेट्स से दूरी बनानी शुरू कर दी।
विशेषज्ञों के मुताबिक, अमेरिका में उम्मीद से ज्यादा महंगाई और ब्याज दरों में कटौती के संकेत न मिलने से बाजार में बिकवाली बढ़ी है। शॉर्ट-टर्म इंडिकेटर्स भी सेल सिग्नल दे रहे हैं, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई है।