NSE का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 7% बढ़कर 3,120 करोड़ रुपए

Edited By Updated: 31 Jul, 2026 11:50 AM

nse s net profit rises 7 to 3 120 crore in the first quarter

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में सात प्रतिशत बढ़कर 3,120 करोड़ रुपए हो गया। आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने की तैयारी कर रहे एनएसई ने वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में...

नई दिल्लीः नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में सात प्रतिशत बढ़कर 3,120 करोड़ रुपए हो गया। आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने की तैयारी कर रहे एनएसई ने वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में 2,924 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ अर्जित किया था। एनएसई ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में उसकी कुल आय सालाना आधार पर नौ प्रतिशत बढ़कर 5,252 करोड़ रुपए हो गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 4,798 करोड़ रुपए थी। 

लेनदेन शुल्क से होने वाली एनएसई की आय बढ़कर 3,623 करोड़ रुपए हो गई, जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 3,154 करोड़ रुपए थी। इसके अलावा, डेटा कनेक्टिविटी शुल्क से 258 करोड़ रुपए, परिचालन निवेश आय से 234 करोड़ रुपए और डेटा फीड तथा टर्मिनल सेवाओं से 150 करोड़ रुपए की आय हुई।  

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!