UPI Created History In Nov 2025: नवंबर में UPI ने फिर रचा इतिहास, 20.47 अरब ट्रांजैक्शन, 32% का वार्षिक उछाल

Edited By Updated: 01 Dec, 2025 05:54 PM

upi makes history again over 20 billion transactions imps also sees a signific

भारतीय डिजिटल पेमेंट सिस्टम एक बार फिर अपनी मजबूत पकड़ दिखा रहा है। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) ने नवंबर के यूपीआई डेटा जारी किए हैं, जिनमें ट्रांजैक्शन संख्या और वैल्यू दोनों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला।

बिजनेस डेस्कः भारतीय डिजिटल पेमेंट सिस्टम एक बार फिर अपनी मजबूत पकड़ दिखा रहा है। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) ने नवंबर के यूपीआई डेटा जारी किए हैं, जिनमें ट्रांजैक्शन संख्या और वैल्यू दोनों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला।

नवंबर में यूपीआई पर कुल 20.47 अरब ट्रांजैक्शन किए गए, जो पिछले साल की तुलना में 32% अधिक है। ट्रांजैक्शन वैल्यू की बात करें तो नवंबर में यूपीआई के जरिए 26.32 लाख करोड़ रुपए का लेनदेन हुआ, जो साल-दर-साल आधार पर 22% ज्यादा है। दैनिक औसत ट्रांजैक्शन काउंट 682 मिलियन और औसत लेनदेन राशि 87,700 करोड़ रुपए रही।

अक्टूबर की तुलना में मामूली गिरावट

अक्टूबर में यूपीआई के 20.70 अरब ट्रांजैक्शन दर्ज हुए थे, जिनकी कुल वैल्यू 27.28 लाख करोड़ रुपए रही थी। नवंबर में ट्रांजैक्शन संख्या थोड़ी कम रही लेकिन सालाना ग्रोथ मजबूत बनी रही।

IMPS ट्रांजैक्शन भी तेज़ी में

NPCI ने IMPS के आंकड़े भी जारी किए, जिसके मुताबिक नवंबर में 369 मिलियन ट्रांजैक्शन हुए और कुल लेनदेन राशि 6.15 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गई। यह पिछले साल के मुकाबले 10% की वृद्धि दिखाता है।

UPI ने बदल दी पेमेंट की तस्वीर

2016 में लॉन्च होने के बाद से यूपीआई देश में डिजिटल पेमेंट का सबसे शक्तिशाली माध्यम बन गया है। एक ही ऐप से कई बैंक अकाउंट चलाने और केवल एक टैप में पैसे भेजने की सुविधा ने इसे आम लोगों की पहली पसंद बना दिया है। UPI ने भारत को कैश-ड्रिवन मॉडल से डिजिटल-फर्स्ट इकोनॉमी की ओर तेजी से आगे बढ़ाया है। 
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!