UPI Transactions in March: यूपीआई लेनदेन मार्च में 29.53 लाख करोड़ रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर

Edited By Updated: 02 Apr, 2026 01:35 PM

upi transactions hit record high of 29 53 lakh crore in march

त्योहारों और वित्त वर्ष की समाप्ति के कारण देश के लोकप्रिय भुगतान मंच 'यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस' (यूपीआई) के जरिए होने वाले लेनदेन में भारी बढ़ोतरी देखी गई है। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, मार्च महीने में...

नई दिल्लीः त्योहारों और वित्त वर्ष की समाप्ति के कारण देश के लोकप्रिय भुगतान मंच 'यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस' (यूपीआई) के जरिए होने वाले लेनदेन में भारी बढ़ोतरी देखी गई है। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, मार्च महीने में लेनदेन का मूल्य 29.53 लाख करोड़ रुपए और संख्या 22.64 अरब के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। 

एनपीसीआई के अनुसार, मार्च 2026 में लेनदेन का कुल मूल्य 29.53 लाख करोड़ रुपए रहा, जो पिछले साल के इसी महीने (24.77 लाख करोड़ रुपए) की तुलना में वार्षिक आधार पर 19 प्रतिशत अधिक है। फरवरी की तुलना में भी इसमें 10 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। लेनदेन की संख्या के मामले में भी नया रिकॉर्ड बना है। मार्च में कुल 22.64 अरब लेनदेन हुए, जो पिछले साल मार्च के 18.3 अरब के मुकाबले 24 प्रतिशत की वृद्धि है। फरवरी में यह आंकड़ा 20.39 अरब था। 

होली और ईद जैसे बड़े त्योहारों वाले इस महीने में औसत दैनिक लेनदेन 73 करोड़ रहा, जिसका औसत मूल्य 95,243 करोड़ रुपए प्रतिदिन दर्ज किया गया। वर्तमान में भारत के सभी डिजिटल लेनदेन में यूपीआई की हिस्सेदारी 85 प्रतिशत है। इसका प्रभाव राष्ट्रीय सीमाओं से परे भी है और यह वैश्विक स्तर पर होने वाले वास्तविक समय पर डिजिटल भुगतान में लगभग 50 प्रतिशत का योगदान देता है। यूपीआई सेवा अब संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), सिंगापुर, भूटान, नेपाल, श्रीलंका, फ्रांस और मॉरीशस सहित सात देशों में चालू है। फ्रांस में इसकी शुरुआत यूरोप में यूपीआई का पहला कदम होने के कारण एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!