वोल्टास को सीमा शुल्क विभाग का 23.52 करोड़ रुपए का नोटिस

Edited By Updated: 30 Mar, 2026 04:19 PM

voltas receives customs department notice 23 52 crore

टाटा समूह की कंपनी वोल्टास लिमिटेड को आयातित वस्तुओं के कथित गलत वर्गीकरण के मामले में सीमा शुल्क अधिकारियों से 23.52 करोड़ रुपए का मांग नोटिस मिला है। इसमें शुल्क और जुर्माना दोनों शामिल हैं। वोल्टास ने कहा कि वह इस आदेश का विश्लेषण कर रही है और इस...

नई दिल्लीः टाटा समूह की कंपनी वोल्टास लिमिटेड को आयातित वस्तुओं के कथित गलत वर्गीकरण के मामले में सीमा शुल्क अधिकारियों से 23.52 करोड़ रुपए का मांग नोटिस मिला है। इसमें शुल्क और जुर्माना दोनों शामिल हैं। वोल्टास ने कहा कि वह इस आदेश का विश्लेषण कर रही है और इस मामले में सीमा शुल्क, उत्पाद शुल्क और सेवा कर अपीलीय न्यायाधिकरण (सेसटैट) के समक्ष अपील दायर करने सहित उचित कानूनी कदम उठाएगी। 

एयर-कंडीशनर बनाने वाली कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि यह मामला 14 जून, 2019 से 21 जुलाई, 2022 की अवधि के दौरान कुछ आयातित वस्तुओं के गलत वर्गीकरण से संबंधित है। सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के तहत, यदि विभाग को लगता है कि कर की यह कमी जानबूझकर या जानकारी छिपाने के कारण हुई है, तो वह 'बकाया कर' के अलावा जुर्माना भी लगाता है। 

इस मामले में जुर्माना 12.76 करोड़ रुपए मूल कर देयता 10.76 करोड़ से भी अधिक है, जो मामले की गंभीरता को दर्शाता है। कंपनी ने स्पष्ट किया कि इस जुर्माने के कारण उसकी वित्तीय स्थिति, परिचालन या अन्य गतिविधियों पर कोई महत्वपूर्ण प्रभाव नहीं पड़ेगा। 
 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!