Alcohol Price Hike : शराबियों को लगेगा बड़ा झटका! इस राज्य में बढ़ गए शराब के दाम

Edited By Updated: 17 May, 2026 07:12 PM

alcohol price hike a major blow for drinkers liquor prices rise in this state

पेट्रोल-डीजल, दूध के दाम बढ़ने के बाद अब शराब के भी दाम बढ़ गए है। बता दें कि कर्नाटक सरकार ने शराब पर नया Alcohol-in-Beverage (AIB) आधारित एक्साइज ड्यूटी सिस्टम लागू कर दिया है। इस फैसले के बाद बेंगलुरू समेत सभी शहरों में नई दरें लागू हो गई है।...

नेशनल डेस्क : पेट्रोल-डीजल, दूध के दाम बढ़ने के बाद अब शराब के भी दाम बढ़ गए है। बता दें कि कर्नाटक सरकार ने शराब पर नया Alcohol-in-Beverage (AIB) आधारित एक्साइज ड्यूटी सिस्टम लागू कर दिया है। इस फैसले के बाद बेंगलुरू समेत सभी शहरों में नई दरें लागू हो गई है। जिससे शराब के कई ब्रांडस के दाम भी बढ़ गए है। कर्नाटक के एक्साइज विभाग ने व्हिस्की, रम, वोडका, जिन और ब्रांडी की अलग-अलग कैटेगरी के लिए नई कीमतें तय की हैं। ये नई दरें 90ML, 180ML और 750ML पैक पर लागू होंगी।

इन ब्रांड पर पड़ा असर

एक्साइज विभाग द्वारा नई पालिसी लागू करने के बाद रॉयल स्टैग, ब्लेंडर्स प्राइड, ओल्ड मंक, मैकडॉवेल्स नंबर-1, सिग्नेचर, DSP ब्लैक, स्मरनॉफ़, मैजिक मोमेंट्स और ऑफिसर्स चॉइस जैसे लोकप्रिय ब्रांड्स की कीमतें बढ़ गई है, जबकि कई प्रीमियम ब्रांडस के दामों में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है।  

7 स्लैब में बांटी गई शराब

स्लैब-1 और स्लैब-2: बजट कैटेगरी में लेगेसी स्पेशल, कार्निवल रम, बैंगलोर व्हिस्की और अमृत XXX क्लासिक रम जैसे ब्रांड्स शामिल हैं। इनकी कीमतें 370 से 485 रुपये के बीच रखी गई हैं।

स्लैब-3 और स्लैब-4: मिड-रेंज कैटेगरी में ओल्ड टैवर्न व्हिस्की, बैगपाइपर XXX रम, 8PM ब्लू, मैकडॉवेल्स No.1 सेलिब्रेशन रम और Honey Bee Brandy जैसे ब्रांड्स शामिल हैं। इनकी कीमतें अब 560 से 650 रुपये तक पहुंच गई हैं।

स्लैब-5 और स्लैब-6: प्रीमियम रेंज में ऑफिसर्स चॉइस गोल्ड, ओल्ड मंक, DSP ब्लैक, इम्पीरियल ब्लू और मैकडॉवेल्स रिज़र्व जैसे ब्रांड्स की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। कई ब्रांड्स की 750ML बोतल अब 850 से 900 रुपये तक पहुंच गई है।

स्लैब-7: सबसे महंगी कैटेगरी में रॉयल स्टैग, ब्लेंडर्स प्राइड, सिग्नेचर, स्मिरनॉफ़ और मैजिक मोमेंट्स जैसे बड़े ब्रांड्स शामिल हैं। Royal Stag की 750ML बोतल अब 1,145 रुपये में मिलेगी, जबकि Blenders Pride और Signature की कीमत 1,330 रुपये तक पहुंच गई है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!