प्रधानमंत्री से 28 मार्च को जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन का अनुरोध किया है: आदित्यनाथ

Edited By Updated: 18 Mar, 2026 04:26 PM

cm yogi invites pm modi to inaugurate noida international airport on march 28

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 28 मार्च को जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया है। यह ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट राज्य की हवाई कनेक्टिविटी और अर्थव्यवस्था को मजबूती देगा।...

नेशनल डेस्क : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से 28 मार्च को जेवर में स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करने का अनुरोध किया गया है। आदित्यनाथ ने यहां एक कार्यक्रम में कहा कि हाल के वर्षों में उत्तर प्रदेश की हवाई कनेक्टिविटी काफी बढ़ी है। उन्होंने कहा, "देश में कनेक्टिविटी के लिए, विशेष रूप से हवाई कनेक्टिविटी के लिए, उत्तर प्रदेश में आज 16 घरेलू हवाई अड्डे और चार अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं।

PunjabKesari

देश का पांचवां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा जेवर में बन रहा है। हमने प्रधानमंत्री से 28 मार्च को इसका उद्घाटन करने का अनुरोध करते हुए उन्हें आमंत्रित किया है।" उन्होंने यह भी कहा कि इस हवाई अड्डे के संचालन से राज्य की अर्थव्यवस्था को काफी प्रोत्साहन मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा, "कल्पना करें कि जब जेवर हवाई अड्डे का संचालन शुरू होगा तो विकास का क्या स्तर होगा। इससे उत्तर प्रदेश सरकार को करीब एक लाख करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित होने की उम्मीद है।" उन्होंने "नवनिर्माण के नौ वर्ष" कार्यक्रम में यह बात कही। गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर में सार्वजनिक-निजी साझेदारी मॉडल के तहत विकसित किया जा रहा नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा एक प्रमुख ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट है, जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और प्रमुख घरेलू व अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाना है।

PunjabKesari

इसके पहले चरण में, हवाई अड्डे में एक रनवे और एक यात्री टर्मिनल होगा, जिसकी वार्षिक यात्री वहन क्षमता लगभग 1.2 करोड़ यात्री होगी। टर्मिनल लगभग 1.38 लाख वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला होगा, जिसमें 48 चेक-इन काउंटर, नौ सुरक्षा जांच लेन और नौ आव्रजन काउंटर होंगे, साथ ही घरेलू व अंतरराष्ट्रीय लाउंज भी होंगे। हवाई अड्डे में 10 एरोब्रिज, 28 विमान पार्किंग स्टैंड और एक रनवे होगा, जो प्रति घंटे लगभग 30 उड़ानों के संचालन में सक्षम होगा। एक कार्गो हब भी स्थापित किया जाएगा, जिसकी प्रारंभिक क्षमता वार्षिक 2.5 लाख टन होगी, जिसे बाद के चरणों में 15 लाख टन तक बढ़ाया जा सकेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!